{"_id":"5b89903a42c79246300f6ee2","slug":"191535742010-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदोत्सव में फूलों संग खेली ब्रज की होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदोत्सव में फूलों संग खेली ब्रज की होली
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मोहल्ला चौंताला स्थित श्री बालाजी हनुमान मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और नंदोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने फूलों संग ब्रज की होली खेली और भजनों पर नृत्य किया।
मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय हनुमान चालीसा पाठ के दौरान बृहस्पतिवार की रात मानस मंडल परिवार ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और नंदोत्सव लीला का मनोहारी मंचन किया। बाल कलाकारों ने राधा कृष्ण के रूप में नृत्य कर श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। फूलों संग जमकर ब्रज की होली खेली गई। नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की भजन पर श्रद्धालु ने नृत्य किया। शुक्रवार की सुबह देव पूजन किया गया। अधिष्ठाता पंडित वासुदेव शर्मा निर्मोही ने धर्म और कर्म की व्याख्या करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के आचार-विचार अच्छे होने चाहिए। राजा सेठ, विम्मी सेठ, मुकेश चौरसिया, अनिल अग्रवाल, प्रवीण अरोड़ा, देवेंद्र गोयल, विजय कुमार, अरूण मलिक, मानसिंह जैन, पवन गोयल, संजीव गुप्ता, गोपाल वर्मा, विनय जिंदन, मनोज अग्रवाल, सतीश सिंघल, योगेश गोयल, राकेश शर्मा, अजय कुमार, सुरेंद्र शर्मा, मनमोहन शर्मा मौजूद रहे।