{"_id":"5b6c8f5d4f1c1bb8538b7c6d","slug":"191533841245-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली के लिए गरजे शिक्षक और कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली के लिए गरजे शिक्षक और कर्मचारी
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। वक्ताओं ने पुरानी पेंशन बहाल नहीं किए जाने के लिए सीधे तौर पर सरकार को जिम्मेदार ठहराया। जल्द ही मांग के नहीं माने जाने पर आगामी लोकसभा चुनाव में सत्ताधारी दल के खिलाफ वोट करने का एलान किया।
कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच ने नौ अगस्त को धरना और प्रदर्शन का पहले से एलान किया हुआ था। पहले से सूचना होने की वजह से सरकारी कर्मचारी सुबह नौ बजे से ही हकीकतनगर तिराहा स्थित धरना स्थल पर पहुंचना शुरू हो गए थे। झमाझम बारिश के बावजूद कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई। मंच की अध्यक्षता संदीप सिंह पंवार और सीपी सिंह ने की। संदीप पंवार ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए बिगुल बज चुका है। जब तक मांग नहीं मान ली जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। सीपी सिंह ने सरकार पर आनाकानी करने का आरोप लगाया। असहयोग आंदोलन चलाने की बात कही। धरने को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मंडला एवं जिलाध्यक्ष रविंद्र पंवार, राकेश त्यागी, अरविंद यादव, राजीव यादव, राकेश पंवार, सतीश राणा, तेजपाल सिंह, नासिर, अशोक मलिक, अमरपाल, विनोद, विमल, अमन कुमार, बृजपाल, वीके जैन, राकेश कश्यप, सरदार सिंह, शमीम अहमद, सुंदरलाल, आदेश कुमार, सुधीर कुमार, नरेश शर्मा, राजेश कश्यप, राजीव बंसल, शिखा राणा, अनिल तोमर, तालिब हसन, राजकुमार चौधरी आदि ने संबोधित किया। धरने में सुभाष चंद त्यागी, अब्दुल कय्यूम खान, विजय कुमार शर्मा, प्रसाद शर्मा, हरिशचंद गुप्ता, भंवर सिंह, मंसूर अहमद, संदीप सैनी, रमेशचंद सैनी, लोकेश चौधरी आदि शामिल रहे।
इन संगठनों ने किया प्रतिभाग
धरने में महाविद्यालय शिक्षक संघ, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, उर्दू शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ, व्यापार कर संघ, उत्तर प्रदेश इंजीनियर संघ, सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ आदि संगठन शामिल रहे।