फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चार घंटे के ब्लॉक के चलते परेशान रहे यात्री

चार घंटे के ब्लॉक के चलते परेशान रहे यात्री

Mon, 18 Jun 2018 12:20 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
चार घंटे के ब्लॉक के चलते परेशान रहे यात्री
सहारनपुर। जगाधरी वर्कशॉप के पास ट्रैक पर मरम्मत कार्य के चलते लिए गए चार घंटे के ब्लॉक से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस सहारनपुर में ही रोक दी गई। चंडीगढ़ जाने वाले यात्री सहारनपुर में ही घंटों तक दूसरी ट्रेन के आने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

रविवार को रेलवे की जगाधरी वर्कशॉप के पास ट्रैक पर मरम्मत का कार्य होने के चलते चार घंटे का ब्लॉक रहा। इस ब्लॉक के चलते लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस को सहारनपुर में ही रोक दिया गया और यहीं से वापस कर दिया गया। ट्रेन के स्टेशन पर ही रुक जाने के चलते चंडीगढ़ जा रहे यात्रियों को सहारनपुर स्टेशन पर ही उतारा गया तो हंगामा हो गया। यात्रियों का कहना था कि उन्होंने चंडीगढ़ तक का आरक्षण कराया था। लेकिन सहारनपुर में ही उतार दिया गया। परिवार के साथ अब आगे कैसे जाएंगे। यात्रियों ने सहायक स्टेशन अधीक्षक के पास पहुंचकर इसकी शिकायत की। उनके समझाने पर यात्री शांत हुए और उन्हें उसी टिकट पर दूसरी ट्रेन में यात्रा किए जाने की अनुमति दी। लेकिन यात्रियों को दूसरी ट्रेन के इंतजार में ब्लॉक समाप्त होने का इंतजार करना पड़ा। लगभग तीन घंटे इंतजार के बाद आई ट्रेन से यात्री गंतव्य के लिए रवाना हुए। यात्रियों ने शिकायत की कि आरक्षण टिकट होने के बावजूद उन्हें सामान्य श्रेणी के कोच में यात्रा करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

देरी से चलीं ट्रेनें
रविवार को सहारनपुर-अंबाला के बीच दोपहर 12.05 से शाम 4.05 बजे तक का ब्लॉक होने के चलते कुछ ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चलीं। ट्रेन संख्या 14711 हरिद्वार-श्री गंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस 40 मिनट देरी से चली। 12053 हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस 20 मिनट देरी से चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed