{"_id":"5a4a7d054f1c1bcd6d8b7542","slug":"191514831109-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरान मसूद को लेकर कुरैशी समाज दो फाड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमरान मसूद को लेकर कुरैशी समाज दो फाड
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इमरान मसूद को लेकर कुरैशी समाज बंटा
गंगोह (सहारनपुर)। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद को लेकर कुरैशी समाज दो पक्षों में बंट गया है। एक पक्ष ने जहां इमरान को कौम का गद्दार कहते हुए उनका पुतला दहन किया था, वहीं अब दूसरे पक्ष ने पंचायत कर पुतला फूंकने वालों को दोबारा ऐसी हरकत करने पर मुंहतोड़ जवाब देने की चेतावनी दे डाली है।
बता दें कि तीन दिन पूर्व कुरैशी समाज के कुछ लोगों ने सहारनपुर के बसपा से मेयर प्रत्याशी हाजी फजलुर्रहमान कुरैशी को हरवाने और गुजरात में भाजपा की जीत के लिए कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसद को जिम्मेदार ठहराया था। कौम का गद्दार करार देते हुए कुरैशियान चौक पर उनका पुतला फूंका गया था। इसे लेकर रविवार रात मोहल्ला कुरैशियान स्थित एक मदरसे में कुरैशी समाज के लोगों द्वारा एक पंचायत बुलाई गई। पंचायत में इमरान मसूद का पुतला फूंकने वाले लोगों की कड़ी निंदा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कुछ लोग पूरी बिरादरी का ठेकेदार बनने की कोशिश में लगे हुए हैं। वक्ताओं ने कहा कि इमरान मसूद देश एवं प्रदेश स्तर के नेता है और वह सब मजबूती से उनके साथ खडे़ रहेंगे। पंचायत में चेतावनी देते हुए कहा की उनके नेता के खिलाफ ऐसी कोई हरकत बर्दाश्त नही की जाएगी और कड़ा विरोध किया जाएगा। हाजी साबिर कुरैशी, हाजी मुर्तजा, मुस्तफा ठेकेदार,हाजी नानू, हाजी फारुख, यूनुस रहबर, पूर्व सभासद पति लालू कुरैशी, फिरोज कुरैशी, हाजी इखलाक आदि वक्ताओं में शामिल रहे। पंचायत की अध्यक्षता हाजी अखलाक और संचालन हाजी मुर्तजा ने किया। हाजी साद, इकराम, नसीम, नौशाद, हशमत, सूद, खुर्शीद, असलम, अथर कुरैशी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।