फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ट्राले की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन गंभीर घायल, रेफर

ट्राले की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन गंभीर घायल, रेफर

Sat, 19 Aug 2017 12:31 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
ट्राले की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन गंभीर घायल, रेफर
देवबंद (सहारनपुर)। गंगोह मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राले की टक्कर से बाइक सवार भाई बहन गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

अंबहेटा गांव निवासी यशपाल सिंह का बेटा रामकुमार (27) बृहस्पतिवार को बहन सीतो (35) को लेकर लबकरी गांव स्थित ससुराल में आया हुआ था। शुक्रवार की शाम करीब 5.30 बजे दोनों बाइक पर घर लौट रहे थे। जब वह गांव से निकलकर सड़क पर पहुंचे तो गंगोह की ओर से आए तेज गति ट्रैक्टर ट्राले ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसके चलते बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर दूर जाकर गिरी। जिसमें दोनों भाई बहन गंभीर रुप से घायल हो गए। जानकारी मिलने पर ससुराल वाले और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिन्होंने घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत के चलते दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राले को लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध रुप से लकड़ी आदि ढोने के काम में लगे ट्रैक्टर ट्राले के चालक उन्हें तेज गति से दौड़ाते हैं जिसके चलते गांव में कई हादसे हो चुके हैं। उन्होंने पुलिस से इन पर लगाम कसने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed