फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   निर्माणाधीन हाईवे पर धरने पर बैठे ग्रामीण

निर्माणाधीन हाईवे पर धरने पर बैठे ग्रामीण

Mon, 14 Jan 2019 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन हाईवे पर धरने पर बैठे ग्रामीण
सरसावा (सहारनपुर)। ग्राम झबीरण में निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे सर्विस रोड तथा रैंप के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण धरना देकर बैठ गए। ग्रामीणों ने अधिकारियों को भी साफ कहा कि उनकी मांग पूरी न होने की दशा में धरना अनिश्चित काल तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

रविवार को ग्राम झबीरण के ग्रामीण सर्विस रोड की मांग को लेकर लगातार पांचवे दिन धरने पर बैठे रहे। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा सरसावा क्षेत्र में एक बाईपास 73/344 का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें बाईपास के आसपास के गांवों के परिचालन के लिए सर्विस रोड भी बनाई जा रही है। लेकिन के ग्राम झबीरण के निवासियों का कहना है कि एनएच द्वारा ग्राम झबीरण के पास सर्विस
विज्ञापन

रोड नहीं बनाई जा रही है।
ग्रामीण आशीष कालियर ने बताया कि इस क्षेत्र में करीब दर्जनभर गांव हैं, जो सर्विस रोड और रैंप न बनने के कारण प्रभावित होंगे और ग्रामीणों को राजमार्ग पर आवागमन के लिए काफी लंबा चक्कर काटना पड़ेगा। ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने अपनी बात शालीनता से तहसील नकुड़ और एनएच के अधिकारियों को भी पहुंचाई, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। जिस कारण उन्हें धरने पर बैठने का निर्णय लेना पड़ा। ग्रामीणों को समझाने के लिए एसडीएम नकुड़ युगराज सिंह तथा सीओ भी पहुंचे। लेकिन ग्रामीणों ने अधिकारियों से कहा कि उनके भविष्य का सवाल है और वे सर्विस रोड और रैंप लेकर रहेंगे। धरने पर बैठे झबीरण के ग्राम प्रधान चंद्रवीर ने कहा कि आसपास के दर्जनभर गांवों की पंचायतों ने प्रस्ताव पास कर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री तथा जिलाधिकारी को मांग पत्र प्रेषित कर समस्या से अवगत करा दिया है। धरने में सुरेंद्र, मुज्जमिल, संजीव कुमार, यजुवेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, कुलदीप, धारा सिंह, राजबीर, राजेंद्र, देवेंद्र, दर्शनलाल, सुधीर कुमार, राजपाल, मांगेराम, ललित, पदम सिंह मौजूद रहे। इस संबंध में एनएच के परियोजना निदेशक प्रदीप गुंसाई ने बताया कि एनएच सर्विस रोड बना रहा है लेकिन झबीरण के ग्रामीण सीधे राजमार्ग से जुड़ना चाहते हैं। जबकि राजमार्ग निर्माण के तकनीकी कारणों से ऐसा होना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed