{"_id":"5babd6bb867a557ec86bac71","slug":"181537988283-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट गाइड के तीन दिवसीय शिविर का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट गाइड के तीन दिवसीय शिविर का समापन
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्काउट गाइड के तीन दिवसीय शिविर का समापन
बेहट (सहारनपुर)। जनता इंटर कॉलेज बेहट में आयोजित भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के प्रथम सोपान के तीन दिवसीय शिविर का बुधवार को समापन हो गया।
समापन समारोह को संबोधित करते हुए कॉलेज के प्रधानाचार्य ललित कुमार धीमान ने कहा कि सभी स्काउट एवं गाइड इस तीन दिवसीय शिविर में सीखे गए कार्यों का प्रयोग समाज सेवा में लगाएं। प्रशिक्षण के द्वारा जो भी अच्छे अनुभव उन्हें प्राप्त हुए है। उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करें और समाज सेवा करने में गर्व का अनुभव करें। उनके द्वारा छात्रों से प्रथम सोपान के बाद द्वितीय एवं तृतीय सोपान के प्रशिक्षण में भाग लेने का आग्रह भी किया गया। शिविर में प्रवीण कुमार, सुरजीत कुमार एवं कुमारी प्रिया के निर्देशन में छात्रों ने टेंट बनाने मीनारें बनाने, गांठें बांधने, स्टेचर बनाने, बिना बर्तन भोजन पकाने, दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को अस्पताल तक पहुंचाने आदि का बारीकी से प्रशिक्षण लिया। इसके लिए कुल 10 टोलियां बनाई गई। प्रशिक्षण समापन पर सीखे गए कार्यों के मूल्यांकन में टोली नंबर 2 प्रथम, रोल नंबर 3 द्वितीय और टोली नंबर 4 व 6 को तृतीय स्थान मिला। समापन के अवसर पर पूर्व स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षक सुखपाल शर्मा, कलम सिंह, कुशलपाल, अरुण कुमार गौतम, प्रदीप चौधरी, मुकेश गुप्ता, ब्रह्मादीन यादव के अलावा छात्रों में आंचल, गजाला, इरम, सना, शिवाशी, निशा, निधि चौहान, गुलफ्शा, शाइस्ता, नेहा, वैशाली, कादिर, आहद, अली, नौरीन, बुशरा, नजराना, विनीता आदि की मौजूदगी रही।