{"_id":"5b47aae74f1c1b78468b63d3","slug":"181531423463-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया भुगतान होने तक किसानों से बंद हो सभी वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया भुगतान होने तक किसानों से बंद हो सभी वसूली
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान होने तक किसानों से सभी प्रकार की वसूली बंद करने सहित अन्य मांगों को लेकर किसान हित गो सेवा समिति से जुडे़ किसानों ने डीएम आलोक कुमार पांडे को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि बैंक और विद्युत निगम के अधिकारी किसानों की आरसी काटकर उत्पीड़न कर रहे हैं।
बृहस्पतिवार को समिति अध्यक्ष बिट्टू नंबरदार के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में किसानों ने कहा कि बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने से उनकी आर्थिक हालत खस्ता हो गई है। इसके बाद बैंक और विद्युत निगम बकाया होने पर किसानों की आरसी काटकर उनका उत्पीड़न कर रहा है। जिससे किसानों में रोष व्याप्त है। उन्होंने बकाया गन्ना मूल्य का पूरा भुगतान होने तक किसानों से सभी तरह की वसूली किए जाने पर रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन में उन्होंने आरोप लगाया कि सदर तहसील के गांव रेडी मलकपुर और कृष्णी का सर्किल रेट समान है, लेकिन रुड़की-पंचकूला हाईवे निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई भूमि के लिए दोनों गांवों के मुआवजे में भारी अंतर है। उन्होंने दोनों गांवों के किसानों को बराबर मुआवजा दिलाने की मांग की। किसानों ने बिड़वी शुगर मिल को आगामी सत्र में हर सूरत में चलवाने की भी मांग की। अनूप सिंह, अमर सिंह प्रधान, लोकेश गुर्जर, अंकुश थरौली, सुधीर बिड़वी, प्रताप सिंह, संजय कुमार, रजनीश, अनीश, चरण सिंह, कल्याण सिंह, शिवचरण, अंकित ढायकी, ओंकार, नीटू बिड़वी, नदीम प्रधान, संजय, यूसुफ कुम्हारहेड़ा आदि रहे।