फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   विधानसभा की पंचायती राज समिति लेगी विकास कार्यों का जायजा

विधानसभा की पंचायती राज समिति लेगी विकास कार्यों का जायजा

Wed, 11 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
विधानसभा की पंचायती राज समिति लेगी विकास कार्यों का जायजा
विधानसभा पंचायती राज समिति लेगी विकास कार्यों का जायजा
विज्ञापन

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा की पंचायतीराज समिति सहारनपुर मंडल के तीनों जिलों के विकास कार्यों का जायजा लेगी। 14 जुलाई को समिति के सदस्य सहारनपुर आएंगे, जो ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों को देखेंगे। इसके साथ ही जिला पंचायत राज विभाग के रिकार्ड खंगालेंगे।

विधानसभा पंचायतीराज समिति के सदस्य 11 से 16 जुलाई तक सहारनपुर मंडल के जनपद मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर में विकास कार्यों का जायजा लेंगे। समिति में चार विधायक और 16 अधिकारी शामिल होंगे, जो ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों का निरीक्षण कर शासन को रिपोर्ट देंगे। 14 जुलाई को समिति के सदस्य सहारनपुर आएंगे, जो पहले ग्राम पंचायतों का निरीक्षण करेंगे। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का कितना लाभ नागरिकों को मिल पाया है, इसका जमीनी स्तर पर अवलोकन किया जाएगा। इसके पश्चात प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक होगी। जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि विधानसभा की पंचायती राज समिति 14 जुलाई को सहारनपुर में विकास कार्यों का अवलोकन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed