{"_id":"5b25609a4f1c1b6d4d8b6d94","slug":"181529176218-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर महोत्सव का उद्घाटन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर महोत्सव का उद्घाटन आज
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर महोत्सव का उद्घाटन आज
सहारनपुर। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि 17 से 28 जून तक चलने वाले सहारनपुर महोत्सव एवं शिल्प मेले का उद्घाटन प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री धर्म सिंह सैनी करेंगे। इस मेले में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ ही शिक्षाप्रद कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की जाएगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि सहारनपुर महोत्सव एवं शिल्प मेले में 17 जून को ईशास्तुति (वंदना) और संगीत संध्या के कार्यक्रम प्रस्तुत होंगे। 18 जून को शिवानी एवं अभिनव ग्रुप की प्रस्तुति, 19 जून को डांस एवं संगीत, 20 जून को इंस्टूमैंट शैडो और रंगारंग कार्यक्रम, 21 जून को परिधानोत्सव होगा। जबकि 22 जून को लोकरंग, 23 जून को बच्चों का नृत्य संगीत एवं कवि सम्मेलन, 24 जून को वाद्ययंत्र एवं नाटक मेरा वजूद और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, 25 जून को भजन संध्या एवं पंजाबी नाइट, 26 जून को एक शाम शहीदों के नाम और मुशायरा, 27 जून को मैजिक शो व पपेट शो और नाटक सिंहासन खाली प्रस्तुत किए जाएंगे। 28 जून को समापन और पुरस्कार वितरण के कार्यक्रम होगा। महोत्सव का उद्घाटन शाम 6 बजे महाराज सिंह कॉलेज ग्राउण्ड, जनता रोड़ पर किया जाएगा।