फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दुष्कर्म की घटनाओं से कांग्रेसियों में उबाल

दुष्कर्म की घटनाओं से कांग्रेसियों में उबाल

Sun, 15 Apr 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म की घटनाओं से कांग्रेसियों में उबाल
दुष्कर्म की घटनाओं से कांग्रेसियों में उबाल
विज्ञापन


सहारनपुर। उन्नाव और कठुआ की दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में कांग्रेसियों ने घंटाघर पर कैंडल जलाकर मृतक बच्ची की आत्मा की शांति के लिए दुआ की।
सहारनपुर देहात के विधायक मसूद अख्तर ने कहा कि भाजपा राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं रह गई है। बच्ची के साथ हुई घटना की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। जिलाध्यक्ष शशी वालिया ने कहा कि उन्नाव की घटना में सीधे तौर पर भाजपा विधायक का नाम सामने आ रहा है। इसके बावजूद भाजपा सरकार उसे बचाने में जुटी रही। हाईकोर्ट भी प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट होने की बात कह रही है। प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। उधर, कठुआ जिले में आठ साल की बच्ची के साथ दरिंदगी करने वालों को बचाने के लिए भाजपा नेता सामने आए हैं, जिससे उनका असली चेहरा सामने आ गया है। कांग्रेस के विधायक नरेश सैनी ने भी दोनों घटनाओं की कड़े शब्दों में निंदा की। गणेश दत्त शर्मा, प्रवीण चौधरी, चौधरी मुजफ्फर, अर्चित जैन, शाहदाब राणा, इमरान कुरेशी, तौसिफ, नसीब खां, राजा ठाकुर, अशोक, शारदा, संजीव कौशल, सलमान तोमर, मोबिन, गुलफाम मलिक, अशोक सैनी, इंदर कपूर और नसीब खान आदि अनेक कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed