फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर को लेकर कार्रवाई शुरू

धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर को लेकर कार्रवाई शुरू

Mon, 08 Jan 2018 11:42 PM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर को लेकर कार्रवाई शुरू
सहारनपुर। धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों को लेकर उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों पर पुलिस एवं प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना स्तर से धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों का सर्वे शुरू करा दिया गया है। धार्मिक स्थलों के संचालकों को नोटिस देकर 15 जनवरी तक अनुमति के लिए आवेदन करने का समय दिया गया है।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व उच्च न्यायालय ने धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर अवैध तरीके से बजाए जाने वाले लाउडस्पीकरों पर रोक लगाए जाने एवं बगैर अनुमति के बज रहे लाउडस्पीकरों को हटवाए जाने के आदेश दिए थे। इसके बाद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले के सभी धार्मिक स्थलों के संचालकों को नोटिस जारी कर लाउडस्पीकर की जानकारी मांगी जा रही है साथ ही 15 जनवरी तक अनुमति के लिए आवेदन के लिए कहा जा रहा है। अब तक 300 से अधिक नोटिस भेजे जा चुके हैं। 20 जनवरी तक अनुमति जारी की जाएगी। 20 जनवरी के बाद बगैर अनुमति के धार्मिक स्थलों पर बजने वाले लाउडस्पीकरों को उतरवा लिया जाएगा और संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी। जिले के सभी थाना स्तर से इसका सर्वे शुरू करा दिया गया है। दो दिन में इसकी रिपोर्ट मांगी गई है कि कितने धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर लगे हुए हैं। कहां एक-एक है और कहां-कहां एक से अधिक लाउडस्पीकर लगे हुए हैं।
विज्ञापन

------------
जहां जितने लाउडस्पीकर होंगे उतने की ही अनुमति मिलेगी
नगर पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि सर्वे शुरू करा दिया गया है और नोटिस भेजने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। जहां जितने लाउडस्पीकर लगे मिलेंगे, वहां उसी के अनुसार अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
20 जनवरी तक लाउडस्पीकर की अनुमति लेनी अनिवार्य
अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसके दुबे का कहना है कि 20 जनवरी तक जिन धार्मिक स्थलों के लाउडस्पीकरों की अनुमति नहीं ली जाएगी। उन धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर नहीं बजने दिया जाएगा। अनुमति के बाद भी निर्धारित समय में और निर्धारित से तेज आवाज में लाउडस्पीकर नहीं बजने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed