{"_id":"5a43ead24f1c1b0a788b5393","slug":"181514400466-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमीनों ने दिया तहसील मुख्यालय पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमीनों ने दिया तहसील मुख्यालय पर धरना
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के बैनर तले तहसील के अमीनों ने अपनी मांगों को लेकर तहसील मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया और प्रमुख सचिव राजस्व विभाग उत्तर प्रदेश से संबोधित 11 सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपकर मांगों के निस्तारण की शीघ्र मांग की है। प्रांतीय संघ के आह्वान पर तहसील के अमीनों ने तहसील मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया और 11 सूत्रीय मांगों के संबंध में प्रमुख सचिव राजस्व विभाग उत्तर प्रदेश से संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार रमेश चंद को सौंपा। ज्ञापन में अमीनों की मांग है कि सामयिक सेवाओं को जोडे़, ग्रेड वेतन में वृद्धि करने, पदोन्नति की समाप्ति, शैक्षिक योग्यता स्नातक करने, वसूली के नाम पर सिर्फ अमीनों को ही उत्पीडन का शिकार न बताते हुए समस्त संबंधित की जिम्मेदारी तय करने, राजस्व संहिता 2006 के अनुसार प्रशिक्षण दिलाने व उपजिलाधिकारी स्तर पर मासिक, जिलाधिकारी स्तर पर त्रैमासिक बैठक संघ के पदाधिकारियों के साथ न करने आदि की मांग शामिल रही। ज्ञापन देने वालों में शिशुपाल शर्मा, सतीश शर्मा, राजेन्द्र कुमार, दिनेश कपिल, आदेश शर्मा, सतपाल ठाकुर, अनेश कुमार, अमीर सिंह, अशोक कुमार, नवाब सिंह, रिखीराज, रामपाल शर्मा, शीशपाल, दीपक कपिल, अग्रेंजपाल, सुरेश, सुरेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन