{"_id":"598f5a1c4f1c1be1408b45c0","slug":"181502566940-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न, पुरस्कृत हुए विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न, पुरस्कृत हुए विजेता
Updated Sun, 13 Aug 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न, पुरस्कृत हुए विजेता
सहारनपुर। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित दूसरी मेजर उत्तर प्रदेश राज्य बैडमिंटन प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मेहमानों ने सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की।
अंडर-19 बालकों के सिंगल्स मुकाबले में सिद्धांत को हराकर अंकित कुमार विजेता बने। बालिका वर्ग में शिवांगी सिंह ने तनिषा सिंह को हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। अंडर-17 बालकों के सिंगल्स मुकाबले में राजन यादव ने प्रतीक श्रीवास्तव को हराया, जबकि बालिका वर्ग में शिवांगी सिंह ने सोनाली को पराजित किया। अंडर-19 बालकों के डबल्स मुकाबले में अंकुर धीमान और गौरव धीमान की जोड़ी विजेता बनी। उन्होंने आकाश यादव और हर्ष सिंह को हराया। बालिकाओं में शिवांगी सिंह और तनिषा सिंह की जोड़ी चैंपियन रही। निर्णायक डीके सान्याल, डीके अग्रवाल, देवेंद्र कौशल, इरशाद अहमद, राजीव राय, अजय सिंह, शकील अहमद, ज्योति राजपूत, अजीत सिंह, दिग्वय यादव और अनुराग पात्रा रहे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव आनंदेश्वर पांडेय, उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ के सचिव अरुण कक्कड़, नगर विधायक संजय गर्ग और सीओ सिटी रहे। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत किया। समापन अवसर पर शाह साद रशीद, तस्लीम अहमद, शेर सिंह, परमिंदर सिंह, संजय अग्रवाल, प्रिंस, अदिति, डॉ. कांशीराम, रोहित शर्मा, मनीष कुमार, शिवानी, तान्या, हर्षित, हार्दिक, डॉ. एके गुप्ता, डॉ. संदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।