{"_id":"5c0977b0bdec2241c465c6f0","slug":"171544124336-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणखंडी नाले के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी : राघव लखनपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणखंडी नाले के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी : राघव लखनपाल
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सांसद राघव लखनपाल शर्मा एवं जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि रणखंडी नाले की सफाई शीघ्र कराई जाएगी। उन्होंने नगर पालिका, जल निगम एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को टीम भावना से कार्य करते हुए नाले की पूरी सफाई जल्द से जल्द कराने के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में रणखंडी गांव के नाले की सफाई को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की गई। सांसद राघव लखनपाल ने कहा कि नाले की सफाई को लेकर धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर सांसद निधि एवं विधायक निधि से भी धन मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को नाले की पूरी सफाई के लिए प्रस्ताव तैयार कर भेजने को कहा। उन्होंने रणखंडी नाले की खस्ता हालत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पानी एकदम काला हो गया है। जिससे भूजल भी प्रभावित हो रहा है। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि सिंचाई विभाग अपने क्षेत्र के ठेकेदारों के साथ तत्काल बैठक कर सफाई का कार्य कराना सुनिश्चित करें। मनरेगा के तहत भी कार्य कराया जा सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि सफाई कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चीनी मिल, नगर पालिका, जल निगम, सिंचाई एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को आपसी सामंजस्य बनाकर एक सप्ताह के भीतर सफाई कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में जिला प्रशासन 14वें वित्त आयोग से भी मदद करेगा। उन्होंने 5-6 किलोमीटर जेसीबी मशीन लगाकर सफाई कराने के कड़े निर्देश दिए। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सफाई को लेकर रोजाना रिपोर्ट देने को कहा। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि रणखंडी गांव में किसी भी दशा में कोई बीमारी ना पनपने पाए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी रेनू तिवारी, पूर्व प्रमुख अनिल, नितिन राणा, पवन सिंह, सहायक अभियंता सिंचाई लोकेन्द्र कुमार, जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी के अलावा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और जल निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे।