फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अवैध खनन रोकने गए ग्रामीणों के साथ होमगार्डों ने की अभद्रता

अवैध खनन रोकने गए ग्रामीणों के साथ होमगार्डों ने की अभद्रता

Sat, 01 Sep 2018 12:27 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
अवैध खनन रोकने गए ग्रामीणों के साथ होमगार्डों ने की अभद्रता
बेहट (सहारनपुर)। यमुना नदी के कड़ाईवाला घाट पर जेसीबी मशीनों से किए जा रहे अवैध खनन को रोकने के लिए गए ग्रामीणों के साथ ड्यूटी पर तैनात होमगार्डों ने अभद्रता की। ग्राम प्रधान ने थाना मिर्जापुर में तहरीर देकर यमुना नदी में किए जा रहे अवैध खनन को रोकने और आरोपी होम गार्डों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है। ग्राम प्रधान और अन्य ग्रामीणों का कहना है कि होमगार्ड घूस लेकर यमुना नदी में अवैध खनन करा रहे है।
विज्ञापन

थाना मिर्जापुर में दी गई तहरीर में कड़ाईवाला प्रधान देशराज, पंकज, पप्पू और सुनील कुमार आदि ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव के पास से होकर बह रही यमुना नदी यूपी की सीमा में पड़ती है। खनन एवं खनिज के परिवहन पर प्रतिबंध है। उनके गांव के पास यमुना नदी में अवैध तरीके से खनन में हो इसके लिए घाट पर चार होमगार्ड तैनात किए गए थे, जिनमें से दो होमगार्ड रात के समय और दो होमगार्ड दिन के समय ड्यूटी करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ड्यूटी रथ होमगार्ड खनन माफिया से पैसा लेकर यमुना नदी में अवैध खनन करा रहे हैं। जब ग्रामीण अवैध खनन को रोकने जाते हैं, तो होमगार्ड ग्रामीणों के साथ अभद्रता करते हैं। बृहस्पतिवार की रात भी ग्रामीण अवैध खनन को रोकने के लिए यमुना नदी में गए थे, तो आरोप है, कि होमगार्डों ने ग्रामीणों के साथ गाली गलौज की और उनके साथ मारपीट की। उन्होंने आरोप लगाया कि होमगार्ड 300 रुपये प्रति वाहन माफिया से ले रहे हैं। माफिया ने जेसीबी मशीनों से अवैध खनन कर यमुना नदी में बड़े और गहरे गड्ढे कर दिए हैं। ग्राम समाज की भूमि में भी बड़े स्तर पर अवैध खनन किया गया है, जिससे भूमि को गहरे गड्ढों में पाट दिया गया है। ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने थाना मिर्जापुर प्रभारी से आरोपी होम गार्डों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी योगेश शर्मा ने बताया कि अवैध खनन का मामला गंभीर है, इसकी जांच कराई जाएगी, यदि होमगार्ड इसमें संलिप्त पाए जाएंगे, तो उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed