फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शराब ठेके हटाने की मांग

शराब ठेके हटाने की मांग

Thu, 12 Apr 2018 11:48 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
शराब ठेके हटाने की मांग
स्कूलों के पास से शराब की दुकानें हटाने की मांग
विज्ञापन

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट) ने शिक्षण संस्थाओं के पास से शराब की दुकानें हटाने की मांग प्रशासन से की है। इस संबंध में संगठन के पदाधिकारी कमिश्नर को ज्ञापन देने के लिए पहुंचे।
कमिश्नर कार्यालय पहुंचे प्रांतीय मंत्री रजनीश चौहान ने बताया कि सरकार के आदेश के बावजूद प्रशासन शिक्षण संस्थाओं के पास से शराब की दुकानें हटाने में नाकाम रहा है। इसकी वजह से एक ओर जहां विद्यार्थियों पर बुरा असर पड़ रहा है। वहीं शराबियों के दिनभर नशे में रहने की वजह से छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं भी हो रही हैं। बताया कि जनपद में अनेक पब्लिक स्कूल, इंटर कॉलेज, महाविद्यालयों और आईटीआई जैसे संस्थानों के आसपास शराब की दुकानें चल रही हैं।
विज्ञापन

संगठन की ओर से चेतावनी दी गई कि यदि यहां से शराब की दुकानें नहीं हटाई गईं तो आंदोलन किया जाएगा। कमिश्नर कार्यालय पहुंचने वालों में नकलीराम उपाध्याय, वीरेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, रामचंद्र दास, राजेंद्र सिंह, प्रदीप, सुखदेव, राजवीर सिंह यादव, राजाराम, रणधीर, तुंगल सिंह, प्रमोद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed