{"_id":"5a35776e4f1c1b76678c1ce4","slug":"171513453422-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरुकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरुकता रैली
Updated Sun, 17 Dec 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ संदेश के साथ रैली निकाली
अंबेहटा। सरदार वीबी पटेल इंटर कालेज में चल रहे तीन दिवसीय हिंदुस्तान स्काउट गाइड शिविर के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया और स्वच्छता अभियान के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय प्रांगण से प्रारंभ हुई रैली को चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि स्काउट बच्चों के भीतर राष्ट्र भक्ति व समाज सेवा का जज्बा पैदा करने का सशक्त माध्यम है। रैली स्कूल से प्रारंभ होकर कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस स्कूल पहुंची। स्काउटों और गाइडों को ध्वज शिष्टाचार, मार्च पास्ट, टैंट लगाना, आपदा के समय स्वयं की रक्षा करना, मीनार बनाना व विभिन्न प्रकार की स्काउट गांठें लगाने आदि का प्रशिक्षण दिया गया। सभी क्रियाकलापों में कक्षा 6 से 12 तक के करीब 600 बच्चों ने सहभागिता की। इस दौरान प्रधानाचार्य ब्रहम सिंह पंवार, स्काऊट गाइड के प्रशिक्षक विश्वास कपिल, मनित कुमार, राहुल सिरोही, संकेत कुमार, रविंद्र चौधरी, रामकुमार, आशीष, अनुज कुमार, गुरदीप सिंह, रोबिन सिंह, श्रुति गर्ग, सविता, सोनिया आदि उपस्थित रहे।