फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   17 complaints came in public hearing, disposal of three

Saharanpur News: जन सुनवाई में आईं 17 शिकायतें, तीन का निस्तारण

Tue, 08 Aug 2023 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
17 complaints came in public hearing, disposal of three
नगर निगम में जनसुनवाई करते अपर नगरायुक्त राजेश यादव
-सड़क एवं नाली निर्माण, सफाई कराने सहित अन्य प्रकार की 17 शिकायतें पहुंचीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। नगर निगम में आयोजित जन सुनवाई में मंगलवार को सड़क एवं नाली निर्माण, पुलिया ठीक कराने तथा सफाई कराने जैसी 17 शिकायतें पहुंची। इनमें से तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
वार्ड 54 निवासी इसरार चौधरी उनके वार्ड में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक को तुरंत मौके पर पहुंचकर सफाई कराने के निर्देश दिए गए। वार्ड 22 श्यामपुरी निवासी प्रवीन तथा वार्ड 55 कोर्ट रोड निवासी पीयूष जैन ने भी सफाई कराने की मांग की। उक्त मामलों में भी सफाई निरीक्षक को मौके पर भेजा गया। वार्ड 14 शिवपुरी निवासी सोनू व वार्ड चार पंत विहार निवासी मनोज चौधरी ने पुलिया ठीक कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन

जिस पर क्षेत्रीय अवर अभियंता को स्थलीय निरीक्षण कर आगणन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। वार्ड पांच सड़क दूधली निवासी संजय कुमार ने आरसीसी सड़क का निर्माण कराने, वार्ड 46 हुसैन बस्ती के तेजराम, वार्ड 63 की राजपूत कॉलोनी के अब्दुल्ला तथा वार्ड चार भगत वाटिका कॉलोनी की किरण ने भी सड़क निर्माण कराने की मांग की। जिस पर क्षेत्रीय अवर अभियंता को स्थलीय निरीक्षण कर आगणन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान अपर नगरायुक्त मृत्युंजय सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed