{"_id":"5c3b8932bdec223c5d7e1e81","slug":"161547405618-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता का भाजपा से मोहभंग होना शूरू: रामसकल गुर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता का भाजपा से मोहभंग होना शूरू: रामसकल गुर्जर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता का भाजपा से मोहभंग होना शुरू : रामसकल गुर्जर
सहारनपुर। वरिष्ठ सपा नेता और पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर ने कहा कि जनविरोधी नीतियों के चलते देश की जनता का भाजपा सरकार से मोहभंग होना शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से किसान, मजदूर से लेकर व्यापारी तक समाज के सभी वर्ग परेशान है।
रविवार को भूतेश्वर नगर स्थित एक सभागार में समाजवादी पार्टी के सामाजिक विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर ने कहा कि भाजपा शासन में नेता मस्त और जनता त्रस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सभी मोर्चों पर विफल साबित हो रही है। भाजपा को इसका खामियाजा आने वाले लोकसभा चुनाव में भुगतना पडे़गा।
पूर्व मंत्री और नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि सपा बसपा का गठबंधन हो चुका है। इसलिए भाजपा का सूपड़ा होना तय है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि केंद्र में उत्तरप्रदेश के समर्थन के बिना कोई भी सरकार नहीं बन सकी है। नगर विधायक ने कहा कि जनता का भाजपा के वादों से मोहभंग हो चुका है। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष मौहम्मद आजम शाह और संचालन महासचिव गुलशन कपूर ने किया। पूर्व दर्जाधारी राज्यमंत्री सरफराज खान, सपा पिछड़ा वर्ग के सचिव ब्रिजेश, मुस्तकीम राणा, शेखर राणा, रतन यादव, राजकुमार प्रधान, प्रणव शर्मा, पवन गोयल, राकेश गोयल, योगेश विश्वकर्मा, पार्षद शाहवेज, पार्षद हाजी शाहनवाज, सलीम अंसारी, नवाब गुर्जर, सहदेव गुर्जर, रविन्द्र चौधरी, हरपाल वर्मा, अखिल प्रसाद, रघुनाथ बंसल, सर्वेश मित्तल, अरविंद, महेंद्रपाल, नरेश पांचाल, राजीव अन्नू, विजय गुप्ता, भूपेंद्र भंडारी आदि मौजूद रहे।