{"_id":"5c3b8924bdec227398363c67","slug":"161547405604-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादशाहीबाग में मनाया जाएगा बर्ड फेस्टिवल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादशाहीबाग में मनाया जाएगा बर्ड फेस्टिवल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बादशाहीबाग में मनाया जाएगा बर्ड फेस्टिवल
सहारनपुर। प्रभागीय वनाधिकारी आर बालाचंद्रन ने बताया कि बडकला रेंज में हथनी कुंड बैराज यमुना नदी के पास बादशाहीबाग में बर्ड फेस्टिवल 2019 का आयोजन दो फरवरी को किया जाएगा। इसमें प्रतिभाग करने के लिए पंजीकरण कराना होगा।
उन्होंने बताया कि राज्य के तहत वन्य जीव संरक्षण एवं ईको पर्यटन को विस्तृत रूप से प्रोन्नत करने के लिए बर्ड फेस्टिवल 2019 को अंतरराष्ट्रीय वेट लेंड (आर्द्र भूमि) दिवस पर प्रदेश के समस्त जनपदों में इसका आयोजन होना है। उन्होंने बताया कि विश्व आर्द्र भूमि दिवस पर बर्ड फेस्टिवल का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य प्रकृति की महत्ता को प्रदर्शित करना एवं समाज को पर्यावरण के प्रति और अधिक संवेदनशील बनाना है। साथ ही लोगों को यह पता चल सके कि उनके आसपास कौन-कौन से पक्षी रहते हैं और विदेशों से कौन-कौन से पक्षी उनके क्षेत्र में आते हैं। उन पक्षियों को सुरक्षा प्रदान करना और आसपास के पर्यावरण को पक्षियों के अनुकूल बनाने में जनपदवासियों की भूमिका, जाने अनजाने में इन पक्षियों की सुरक्षा करना और अवैध रूप से पक्षियों के आखेट को समाप्त करने में योगदान लेना है। उन्होंने बताया कि बर्ड फेस्टिवल कार्यक्रम में इच्छुक नागरिक, एनएसएस, एनसीसी, नेहरू युवा केंद्र आदि के सदस्य, शिक्षा जगत से जुडे़ व्यक्ति, गृहणी, पक्षी विशेषज्ञ, दिव्यांग बच्चे/दृष्टि बाधित बच्चे, कम वित्तीय संसाधन वाले बच्चे जैसे रैगपिकर्स, ठेला, मजदूर आदि प्रतिभाग कर सकते हैं। कार्यक्रम के लिए प्रतिभागियों का पंजीकरण प्रभागीय कार्यालय राज बिहार कालोनी पेपर मिल रोड सहारनपुर में कराया जा सकता है।