फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ, नौ पात्रों को बांटे कार्ड

आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ, नौ पात्रों को बांटे कार्ड

Mon, 24 Sep 2018 12:25 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ, नौ पात्रों को बांटे कार्ड
सहारनपुर। आमजन के चिकित्सा से जुड़ी केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना का रविवार को शुभारंभ हो गया। आईटीसी सभागार में आयोजित समारोह में नौ पात्र परिवारों को योजना के कार्ड दिए गए। जनपद में कुल एक लाख 38 हजार 624 परिवारों को योजना का लाभ मिलना है।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना का लाभ सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़ी जातियों के परिवारों को मिलेगा। पात्रों का चयन 2011 की जनगणना के आधार पर किया गया है। जनपद में कुल एक लाख 38 हजार 624 परिवार चयनित हुए हैं, जिनको योजना के तहत पांच लाख रुपये सालाना का स्वास्थ्य बीमा लाभ होगा। यानी परिवार के किसी भी सदस्य का पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त होगा। रविवार को आईटीसी सभागार में मौजूद रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम, देवबंद विधायक ब्रिजेश पुंडीर, कमिश्नर चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, डीएम आलोक कुमार पांडेय, अतिरिक्त निदेशक, प्रमुख अधीक्षक चिकित्सा डॉ. सुनीत कुमार वार्ष्णेय, सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, सांसद के भाई राहुल लखनपाल शर्मा आदि ने जिले में योजना का शुभारंभ संयुक्त रूप से किया। कमिश्नर चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने आयुष्मान भारत योजना को आम आदमी के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र की बड़ी योजना बताया। डीएम आलोक कुमार पांडेय ने चयनित परिवारों को योजना का लाभ देने में लापरवाही न बरतने की बात कही। विधायक देवेंद्र निम और ब्रिजेश पुंडीर ने कहा कि सरकार जनता के लिए महत्वाकांक्षी योजनाएं चला रही है। आयुष्मान भारत योजना आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़े परिवारों के लिए वरदान साबित होगी।
विज्ञापन

----------------------------------------------
इन नौ पात्रों को दिए गए योजना के कार्ड
आयुष्मान भारत योजना के शुभारंभ के दौरान नौ पात्र परिवारों को योजना के कार्ड दिए गए। इनमें रामपुर मनिहारान से हुकम, नेकीराम, फूल कुमार, सुशील कुमार और श्याम लाल शामिल हैं। सरसावा से रशीदन, जुमशेद, महेश, प्रवीण को कार्ड दिए गए हैं। जनपद में ऐसे ही कुल एक लाख 38 हजार 624 परिवार योजना के लिए चयनित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज के लिए दस अस्पतालों का चयन
आयुष्मान भारत योजना में चयनित परिवारों को सरकारी के साथ ही प्राइवेट अस्पतालों में भी पांच लाख रुपये तक का इलाज और तमाम जांचें फ्री मिलेंगी। योजना के तहत एसबीडी जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, सीएचसी गंगोह, सीएचसी देवबंद, सीएचसी फतेहपुर का चयन हुआ है। प्राइवेट अस्पतालों में पोना ट्रामा सेंटर, आईक्यू अस्पताल, जीवन ज्योति अस्पताल छुटमलपुर और मेगासिटी को शामिल किया गया है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि दस और प्राइवेट अस्पतालों को योजना में शामिल करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed