{"_id":"5b71d3ad42c79233d61bcb1b","slug":"161534186413-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविधान और बहुजनों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा - भीम आर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविधान और बहुजनों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा - भीम आर्मी
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। संविधान को जलाने के विरोध में प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने को लेकर भीम आर्मी ने रोष जताया है। पदाधिकारियों ने कहा है कि संविधान और बहुजनों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सोमवार को भीम आर्मी पदाधिकारियों की नवीन नगर स्थित कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में महानगर अध्यक्ष प्रवीण गौतम ने कहा कि भीम आर्मी ने 11 अगस्त को दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारतीय संविधान जलाए जाने के विरोध में शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा था। लेकिन पुलिस ने शासन के दबाव में आकर धारा 144 का हवाला देते हुए भीम आर्मी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज कर अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान को जलाने वाले एवं भारतीय संविधान के निर्माता को जाति सूचक गाली देने वाले राष्ट्रद्रोही हैं। भीम आर्मी संविधान और संपूर्ण बहुजनों का एक रक्षा दल है। किसी ने भी भारतीय संविधान एवं भारतीय बहुजनों पर किसी तरह से अत्याचार किया तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भीम आर्मी का प्रत्येक कार्यकर्ता संपूर्ण बहुजनों की आवाज बुलंद करेगा, चाहे इसके लिए कोई भी सजा भुगतनी पड़े।
उन्होंने कहा कि भीम आर्मी 19 अगस्त को दिल्ली के संसद मार्ग पर संपूर्ण भारत के बहुजनों के साथ संघ की विचार धाराओं पर चलने वाली सरकारों से भारतीय संविधान जलाने वाले एवं बेकसूर भारतीय बहुजनों को जेल में डालकर उन पर रासुका जैसी कार्रवाई का हिसाब लेगी।
विज्ञापन
बैठक में टिंकू कपिल, राजन गौतम, विपिन कुमार, संजय गौतम, राहुल, विकास शामिल रहे।