फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बिड़वी चीनी मिल पर किसानों का अनिश्चिकालीन धरना शुरु

बिड़वी चीनी मिल पर किसानों का अनिश्चिकालीन धरना शुरु

Fri, 11 May 2018 11:49 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
बिड़वी चीनी मिल पर किसानों का अनिश्चिकालीन धरना शुरु
अंबेहटा (सहारनपुर)। बिड़वी मिल को चलवाने की मांग को लेकर क्षेत्र के किसानों ने शुक्रवार से मिल गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। किसानों ने घोषणा की कि मिल चलवाने के लिए किसान अब आर पार की लड़ाई लडे़ंगे।
विज्ञापन

पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार क्षेत्र के किसान बड़ी संख्या में मिल गेट पर पहुंचे तथा धरना पर बैठ गए। किसानों का कहना है कि जब तक मिल चलाने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती धरना जारी रहेगा। बता दें कि किसानों ने बृहस्पतिवार को मिल गेट पर महापंचायत की थी, जिसमें किसानों ने शुक्रवार से धरने की घोषणा की थी। साथ ही किसानों ने कैराना लोकसभा के उप चुनाव के बहिष्कार का निर्णय भी लिया था। शुक्रवार को किसानों ने ऐलान कर दिया है कि वे किसी भी राजनितिक पार्टी के नेताओं व प्रत्याशियों को गांवों में नहीं घुसने देंगे। इसकी निगरानी के लिए किसानों ने क्षेत्र के जिम्मेदार लोगों की कमेटी बनाने का निर्णय लिया है। धरने पर पहले दिन अमर सिंह प्रधान, वेदपाल सिंह, अनुज सैनी, सुदेश प्रधान, अनिल कुमार, बिजेंद्र प्रधान, शिवचरण, संदीप मुखिया, प्रमोद कुमार, सुभाष कुमार, धर्मवीर सिंह, चौधरी कृष्णकांत, अंकुश, विक्रम, सुधीर कुमार, संजय सिंह, मांगेराम सहित अन्य किसान उपस्थित रहे। शनिवार को धरने की व्यवस्था फंदपुरी के किसान संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed