फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   प्रोफेशनल टैक्स का विरोध करेंगे व्यापारी

प्रोफेशनल टैक्स का विरोध करेंगे व्यापारी

Sat, 28 Apr 2018 11:53 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
प्रोफेशनल टैक्स का विरोध करेंगे व्यापारी
प्रोफेशनल टैक्स का विरोध करेंगे व्यापारी
विज्ञापन

सहारनपुर। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक में नगर निगम द्वारा दुकानदारों, स्कूलों, नर्सिंग होम और रेहडी आदि पर लगाए गए प्रोफेशनल टैक्स का विरोध करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि इस बारे में जल्द ही सांसद राघव लखनपाल शर्मा से वार्ता की जाएगी।
शनिवार को घंटाघर स्थित व्यापार भवन में हुई बैठक में महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा और महामंत्री एसएमएस चावला ने कहा कि नगर निगम व्यापारियों पर नए टैक्स थोपकर प्रदेश सरकार को बदनाम कर रहा है। उन्होंने कहा कि एक ओर किसानों का 40 करोड़ रुपये का बिजली का सरचार्ज माफ करने की घोषणा की गई है। दूसरी तरफ नगर निगम व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है। उन्होंने इस कर को वापस लेने की मांग की। यशपाल मैनी, राजेंद्र गुप्ता, केएल ठक्कर, आरके मल्होत्रा, महेश नारंग, तजेंद्र सिंह कपूर, एसके दुआ, राजकुमार विज, नीरज जैन, राजीव मदान, हरीश, सुरेंद्र सिंह पुंडीर, दीपक खेडा, गुलशन अनेजा आदि रहे।
विज्ञापन

---
शुल्क बढ़ोतरी का विरोध करेगी सपा
सहारनपुर। सपा पार्षद दल के नेता अभिषेक अरोड़ा ने कहा कि व्यापारियों, दुकानदारों, रेहड़ी और फड़ों वालों पर थोपे जाने वाले शुल्क का सपा पुरजोर विरोध करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह शुल्क वापस नहीं लिया गया तो सपा आंदोलन करेगी। पार्षद हाजी शाहनवाज, सुनीता रानी सोनकर, नौशाद राजा, इमरान सैफी, रिजवान जोगी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed