फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सहकारी समितियों के निर्वाचन क्षेत्रों में अनियमिताएं बरतने का आरोप

सहकारी समितियों के निर्वाचन क्षेत्रों में अनियमिताएं बरतने का आरोप

Mon, 15 Jan 2018 11:58 PM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
सहकारी समितियों के निर्वाचन क्षेत्रों में अनियमिताएं बरतने का आरोप
सहारनपुर। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष और सहकारिता क्षेत्र के वरिष्ठ नेता चौधरी विनय कुमार ने जिलाधिकारी पीके पांडे को ज्ञापन सौंपकर समितियों के निर्वाचन क्षेत्रों के आरक्षण में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विशेष व्यक्तियों को लाभ पहुंचाने के लिए सहकारी निर्वाचन मार्गदर्शिका 2017 का भी उल्लंघन किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जनपद की प्रारंभिक कृषि ऋण समितियों, सहकारी संघ, सहकारी क्रय विक्रय समितियों के निर्वाचन क्षेत्रों के आरक्षण में अनियमितताएं बरती गई हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि विकास खंड नागल की किसान सेवा सहकारी समिति बचीटी में सदस्य संख्या 525 और सलेमपुर में 420 है। इस पर सलेमपुर में प्रतिनिधियों की संख्या 4 और बचीटी में यह संख्या दो रखी गई है। जो सहकारी अधिनियम 1965 के विरुद्घ है। इसी प्रकार किसान सहकारी समिति बसेड़ा में ग्राम पनियाली कासिमपुर एक ग्राम सभा है, इसका मजरा भिक्खनपुर है। इसमें केवल 40 सदस्य हैं, लेकिन दोनों को अलग अलग करके दो प्रतिनिधि कर दिए गए। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि गांगनौली किसान सेवा सहकारी समिति में दो अलग अलग ग्राम सभाओं को चहलोली और पठोड़ी बक्काल को एक जगह रखकर एक ही प्रतिनिधि दिया गया है, जबकि दूसरी एक ग्राम सभा के गांव नगली महनाज और कुकावी को अलग अलग कर दो प्रतिनिधि कर दिए गए हैं। उन्होंने पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर मेवाराम, ब्रह्मपाल सिंह त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed