फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आतंकियों को देवबंद भी घुमाकर ले गया था डा. इरफान

आतंकियों को देवबंद भी घुमाकर ले गया था डा. इरफान

Wed, 19 Jun 2019 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
आतंकियों को देवबंद भी घुमाकर ले गया था डा. इरफान
सहारनपुर। अयोध्या में 14 साल पहले हुए आतंकी हमले में नैनी जेल में बंद पांच आरोपियों को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुना दी। इन आरोपियों में सहारनपुर के कस्बा तीतरो निवासी डाक्टर इरफान भी शामिल है। आरोपी इरफान ने अयोध्या में विस्फोट करने वाले आतंकियों की पूरी मदद की थी। अब न्यायालय ने इरफान को उसके किये की सजा सुना दी है।
विज्ञापन

दरअसल, अयोध्या में पांच जुलाई 2005 की सुबह रामलला परिसर की बैरिकेडिंग को विस्फोट करके उड़ा दिया था। विस्फोट करने वाले पांच आतंकियों को सुरक्षाकर्मियों ने मार गिराया था। मारे गए आतंकियों से बरामद मोबाइल फोन के सिम की जांच से घटना की साजिश रचने और आतंकियों को असलहे तथा वाहन उपलब्ध कराने वाले पांच लोगों के नाम प्रकाश में आए थे। इनमें तीतरों निवासी डाक्टर इरफान का नाम भी शामिल था, जिसके चलते उसी दौरान पुलिस टीम ने डाक्टर इरफान को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में यह खुलासा हुआ था कि आरोपी इरफान तथा अन्य आरोपियों ने आतंकियों की पूरी मदद की थी। इतना ही नहीं डाक्टर इरफान आरोपियों को लेकर सहारनपुर जनपद में भी घूमा था तथा देवबंद भी लेकर गया था। इसके अलावा डाक्टर इरफान के मोबाइल फोन से आतंकियों से की गई बातचीत की सीडीआर भी केस की विवेचना में ठोस आधार बनी थी। क्योंकि उस समय यह भी बताया गया था कि आरोपी इरफान और आतंकियों के बीच कई बार बातें हुईं थीं। वहीं अदालत के फैसले की जानकारी आरोपी डाक्टर इरफान के परिवार तक भी पहुंच गई, तो परिवार के लोग गम में डूब गए। आसपास के लोगों को इसका पता चला, तो वह भी इरफान के घर इकट्ठा हो गए। इरफान की मां 80 वर्षीय जेबुनिशा को आंखों से अब कम दिखाई देता है, लेकिन उनके आंसू नहीं रुक रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed