{"_id":"5ce83444bdec2207680ec33b","slug":"155872165419-saharanpur-news182","type":"story","status":"publish","title_hn":"बास्केटबाल प्रतियोगिता का आगाज, हुए मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बास्केटबाल प्रतियोगिता का आगाज, हुए मुकाबले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। बास्केटबाल प्रतियोगिता शुक्रवार से डॉक्टर भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुई। पहले दिन कई मुकाबले कराए गए। प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-17 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन रविवार को विजेताओं को पुरस्कार वितरण के साथ होगा।
तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, सीएफओ तेजवीर सिंह, उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव, सौरभ बजाज, अब्दुल अहद, लाल धर्मेंद्र प्रताप और दिनेश शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अंडर-14 का पहला मुकाबला रॉयल क्लब और रेनबो क्लब के बीच हुआ, जिसमें रॉयल क्लब ने 15-04 के अंतर से जीत हासिल की। दूसरे मैच में बागपत ने स्वीट्स क्लब को 20-15 के अंतर से पराजित किया। इस मौके पर बास्केटबाल कोच अब्दुल रहमान, एसजीएफआई इंडिया खिलाड़ी मशारिक खान और शादाब के अलावा हर्ष गोयल, सुशांत सिंह, वासुदेव, आशीष शर्मा, अश्वनी सैनी, तरंग जैन, आकांक्षा, कनिका, तनु, अभिषेक, अनस चौधरी आदि मौजूद रहे।