फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बसपा के बूथ मैनेजमेंट ने रखी जीत की नींव

बसपा के बूथ मैनेजमेंट ने रखी जीत की नींव

Fri, 24 May 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
बसपा के बूथ मैनेजमेंट ने रखी जीत की नींव
सहारनपुर। सहारनपुर में गठबंधन के प्रत्याशी ने जीत हासिल कर एक बार फिर जता दिया कि सहारनपुर में बसपा कमजोर नहीं हुई। कभी बसपा का गढ़ माने जाने वाले सहारनपुर सीट के लिए इस बार मजबूत बूथ मैनेजमेंट ने जीत की नींव रखी। प्रत्येक विवाद से बचते हुए बूथ-बूथ अभियान चलाकर चुपचाप लोगों को जोड़ा गया और देश की लोकसभा की एक नंबर सीट पर कब्जा कर लिया। सहारनपुर में गठनबंधन प्रत्याशी बसपा के हाजी फजलुर्रहमान ने विवादित बयानों से दूरी बनाए रखी। बसपा के कार्यकर्ता चुपचाप अपने मतों को मजबूत करने में जुटे रहे। सपा के साथ आ जाने से बसपा प्रत्याशी को मजबूती मिली, लेकिन सपा के भी किसी पदाधिकारी अथवा प्रतिनिधि ने कोई बयानबाजी नहीं की। दूसरे दल जहां एक के बाद एक बयानबाजी करते रहे, वहीं बसपा कार्यकर्ता अपने बूथ मैनेजमेंट में लगे रहे। बूथ-बूथ जाकर अभियान चलाया, मुख्य जोन कोआर्डिनेटर से लेकर प्रत्येक पदाधिकारी लगातार बूथ कमेटियों को मजबूत करने पर बल दिया। लोग जुड़ते गए और जीत की नींव रख दी। बेशक भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा ने बसपा प्रत्याशी को कड़ी टक्कर दी और मात्र 22417 मतों के अंतर से जीत दर्ज की, लेकिन यह जीत इसलिए भी बड़ी मानी जा रही है, क्योंकि मंडल में सिर्फ एकमात्र प्रत्याशी की जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed