फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   15,234 candidates appeared for the police exam on the last day

Saharanpur News: अंतिम दिन 15,234 अभ्यर्थियों ने दी पुलिस की परीक्षा

Sun, 01 Sep 2024 02:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 01 Sep 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
15,234 candidates appeared for the police exam on the last day
सहारनपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा में अंतिम दिन सबसे ज्यादा 15,234 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 6510 अभ्यर्थियों ने परीक्षा से किनारा किया। सभी 25 केंद्रों पर पुलिस-प्रशासन की तरफ से कड़े बंदोबस्त रहे। बायोमेट्रिक की प्रक्रिया से अभ्यर्थियों को गुजरना पड़ा। सिपाही बनने के लिए अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए 25 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा शुरू होने से पहले ही अभ्यर्थियों का केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गया था। दिल्ली, राजस्थान आदि राज्यों सहित बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ जिलों से अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे। केंद्रों पर अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक हाजिरी हुई। इसके अलावा हैंड हेल्थ मेटल डिटेक्टर से भी अभ्यर्थियों की चेकिंग की गई। जिन अभ्यर्थियों ने हाथों में कड़े, घड़ी या फिर कैप लगाई थी, उनको बाहर ही उतरवा लिया गया। इसके अलावा महिला अभ्यर्थियों के पाजेब, मंगलसूत्र भी बाहर ही जमा करा लिए गए। प्रथम पाली सुबह 10 बजे शुरू हुई, जो दोपहर 12 बजे तक चली। इसमें 10,872 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 7549 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 3323 परीक्षा देने नहीं पहुंचे। दूसरी पाली अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित हुई। इसमें 10,872 में से 7685 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 3187 गैरहाजिर रहे। खास बात यह है कि अब तक पुलिस भर्ती परीक्षा में शनिवार को हुई परीक्षा में सबसे अधिक 15,234 अभ्यर्थी शामिल रहे।
विज्ञापन

-------
-- परीक्षा समाप्त, पुलिस-प्रशासन को राहत
पांच दिवसीय पुलिस भर्ती परीक्षा शनिवार को समाप्त हो गई। परीक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन की तरफ से पहले ही तैयारी करनी पड़ी थी। जोनल, सेक्टर, स्टेटिट मजिस्ट्रेट नियुक्त किए। इसके साथ ही पुलिस ने भी हर केंद्र पर सीओ से लेकर उप निरीक्षक और पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। पुलिस भर्ती परीक्षा संपन्न होने के बाद पुलिस-प्रशासन ने राहत ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
पांच दिन में 73,316 अभ्यर्थियों ने दी पुलिस की परीक्षा
23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को 25 केंद्रों पर परीक्षा कराई गई। पांच दिन चली पुलिस भर्ती परीक्षा में 1,08,720 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 73,316 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 35,404 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। परीक्षा में 23 अगस्त को सबसे कम 14075 और 31 अगस्त को सबसे ज्यादा 15,234 अभ्यर्थी बैठे।

------
-- भर्ती परीक्षा में सात संदिग्ध अभ्यर्थी पकड़े
पांच दिवसीय पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान सात संदिग्ध अभ्यर्थी पकड़े गए हैं। 23, 24 और 25 अगस्त को हुई परीक्षा में तीन और चार संदिग्ध अभ्यर्थी 30 अगस्त को पकड़े गए थे। यह संदिग्ध अभ्यर्थी फर्जी प्रपत्रों के सहारे परीक्षा देने पहुंचे थे।
-------
-- फैक्ट फाइल
- 23 अगस्त

14075 उपस्थित

7669 अनुपस्थित

----

- 24 अगस्त

14409 उपस्थित

7335 अनुपस्थित

----

- 25 अगस्त

14660 उपस्थित

7084 अनुपस्थित

-----

- 30 अगस्त

14,938 उपस्थित

6806 अनुपस्थित

-----

- 31 अगस्त

15,234 उपस्थित

6510 अनुपस्थित

-----
कुल

73,316 उपस्थित

35,404 अनुपस्थित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed