फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नानौता मिल शुरु

नानौता मिल शुरु

Thu, 01 Nov 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
नानौता मिल शुरु
नानौता मिल में पेराई सत्र शुरू, पहले गन्ना लेकर पहुंचे किसान सम्मानित
विज्ञापन

नानौता (सहारनपुर)। किसान सहकारी चीनी मिल के 40वें पेराई सत्र 2018-19 का उद्घाटन विधायक प्रदीप चौधरी, एसडीएम संगीता, डीसीडीएफ चेयरमेन कृष्ण कुमार पुंडीर और चीनी मिल उप सभापति प्रदीप राणा ने विधिविधान से चेन में गन्ना डालकर किया। मिल के जीएम आरडी सिंह ने सभी किसानों से अधिक से अधिक गन्ना मिल को पहुंचाने की अपील की।
बुधवार मिल के उद्घाटन समारोह में विधायक प्रदीप चौधरी, उपजिलाधिकारी संगीता और मिल के जीएम सत्यदेव सिंह ने हवन पूजन कराया। मंत्रोच्चारण के साथ पंडित हरिशंकर पांडेय ने पूजन किया। पेराई सत्र के लिए पहली बैलगाड़ी लाने वाले भनेड़ा खेमचंद निवासी सोमपाल सिंह, हिच बोगी वाले कमालपुर बकडौली निवासी ब्रजपाल सिंह, ट्राली लेकर आने वाले अमरपाल राणा निवासी कल्लरपुर को शॉल, नकदी और टिफन बॉक्स देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जीएम एसडी सिंह ने कहा कि किसानों के लिए सरकार ने पर्याप्त मात्रा में खाद, बीज और पानी का प्रबंध किया है। सरकार ने सहकारी चीनी मिलें समय से चलवाकर किसानों के हित की बात की है। इस अवसर चीनी मिल के चेयरमैन प्रदीप राणा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी, पूर्व विधायक शशीबाला पुंडीर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष यशवंत राणा, डीसीडीएफ चैयरमेन कृष्ण पुंडीर, भाजपा नेता अजीत राणा, नगर सभासद सन्नी राणा, भाजपा नेता चौधरी भूपेंद्र सिंह, रविंद्र राणा मोरा, प्रदीप राणा, चंद्रपाल सिंह, मोहर सिंह पुंडीर, डा. एनसी शर्मा, आसवानी प्रबंधक प्रदीप पुंडीर संजयवीर सिंह, मिल डायरेक्टर अमीसिंह, सईद खान, अजब सिंह तिलफरा, ठाकुर कंवरपाल चौहान, संजय खुड़ाना, रणजीत सिंह, चौधरी अतुल फंदपुरी, वरिष्ठ लिपिक प्रमोद राणा, यूनियन लीडर कृष्ण सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed