फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भारी बारिश से धान की फसल प्रभावित

भारी बारिश से धान की फसल प्रभावित

Sun, 02 Sep 2018 01:08 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
भारी बारिश से धान की फसल प्रभावित
भारी बारिश से धान की फसल प्रभावित
विज्ञापन

बड़गांव। शनिवार की दोपहर दो घंटे की भारी बरसात के चलते किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गईं। किसानों का कहना है कि सबसे ज्यादा नुकसान खेतों में खड़ी धान की फसल को हुआ है। दूसरी ओर किसान गन्ने की फसल को लेकर चिंतित हैं। बहुत से किसानों की गन्ने की फसल भारी बरसात के चलते गिर गई है। किसानों सुरेन्द्र राणा, ऋषिपाल सिंह, नाथीसिंह, नरेन्द्र सिंह, भोपाल सिंह, विनोद आदि ने बताया कि दो घंटे की भारी बरसात ने किसानों के खेतों का पानी से लबालब कर दिया है। उनका कहना था कि इतनी भारी बरसात अगर आगे होती है तो किसानों की गन्ने की खड़ी फसल जमीन पर गिरकर चौपट हो जायेगी। वहीं जिन किसानों की धान की फसल खेतों में पकी खड़ी हुई है वह भारी बरसात के चलते धराशायी हो गई है। खेतों में बरसात का दो से तीन फुट पानी भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed