फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   इस माह दिया जाएगा 1063 किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान

इस माह दिया जाएगा 1063 किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान

Fri, 10 Aug 2018 12:30 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
इस माह दिया जाएगा 1063 किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान
सहारनपुर। कृषि विभाग द्वारा संचालित कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत अगस्त में जिले के 1063 किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जाएगा। इसमें शर्त यह होगी कि जो किसान निर्धारित समयावधि में यंत्र नहीं खरीदेंगे उन्हें सूची से बाहर कर दिया जाएगा। इसके लिए विभाग पहले आओ पहले पाओ की नीति अपना रहा है। बचे हुए लक्ष्यों के लिए 15 सितंबर के बाद दूसरी सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

खेती में यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग खेती में काम आने वाले यंत्रों की खरीद पर अनुदान देता है। इसके लिए किसानों से ऑनलाइन पंजीकरण कराए जाते हैं। कृषि उप निदेशक राजीव कुमार ने बताया कि रजिस्टर्ड किसानों में से अगस्त माह के लिए 1063 का चयन किया गया है। जिनको उनके जरूरत के कृषि यंत्रों के लिए अनुदान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि
विज्ञापन

अधिकांश यंत्रों पर एससी एसटी, महिला, लघु एवं सीमांत किसान को 50 प्रतिशत और अन्य किसानों को 40 फीसदी अनुदान दिया जाएगा। इन यंत्रों में चैफ कटर, पशु चालित हैरो, एमबी प्लाऊ, पावर टीलर, नैफसेक स्प्रेयर, सीड कम फर्टीलाइजर, शुगर केन कटर, प्लांटर, हैरो, कल्टीवेटर, ट्रैक्टर चालित प्लाऊ, रीपर, राइस ट्रांसप्लांटर, पावरर वीडर आदि शामिल हैं। उप कृषि निदेशक ने बताया कि जिन किसानों का नाम सूची में शामिल है, उन्हें तय समय सीमा में निर्धारित कंपनी के कृषि यंत्र खरीदकर 31 अगस्त तक उसका बिल ऑनलाइन अपलोड करना होगा। उसके बाद किसान को अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed