{"_id":"5b22c23a4f1c1b8c278b5c01","slug":"151529004602-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 लाख लोगों का रोशन होगा सौभाग्य : आशुतोष निरंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 लाख लोगों का रोशन होगा सौभाग्य : आशुतोष निरंजन
Updated Fri, 15 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
18 लाख लोगों का रोशन होगा सौभाग्य : आशुतोष निरंजन
सहारनपुर। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक आशुतोष निरंजन ने कहा है कि दिसंबर तक पश्चिमांचल जोन के 18 लाख घरों में सौभाग्य योजना के तहत कनेक्शन दिए जाएंगे। प्रत्येक गरीब का घर जगमगाएगा। तीन चरणों में इस योजना को मुकाम तक पहुंचाया जाएगा। जिसमें उपभोक्ताओं और गांवों का लक्ष्य निर्धारित है।
विद्युत निगम के एमडी आशुतोष निरंजन बृहस्पतिवार को दिल्ली रोड स्थित एक होटल में सौभाग्य योजना के तहत आयोजित विद्युत निगम की कार्यशाला में अधिकारियों की समस्याओं एवं सवालों के जवाब देने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मेेरठ जोन के 14 जिलों के 13 हजार गांवों में 18 लाख गरीबों के घरों को रोशन करने की जिम्मेदारी विद्युत निगम की है। लोगों के घरों को रोशन करने वाली इस योजना में विभाग का प्रत्येक कर्मचारी अपनी भागीदारी कर सौभाग्यशाली महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि तीन चरणों में यह योजना पूरी की जानी है। पहला चरण जुलाई तक पूरा होना है। जिसमें चार हजार गांवों में चार लाख उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिए जाने हैं। अब तक 1.54 लाख उपभोक्ताओं को कनेक्शन जारी कर दिए गए हैं। दूसरा चरण अगस्त और सितंबर तक पूरा होना है जबकि तीसरा चरण दिसंबर तक पूरा कर दिया जाएगा।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस योजना में आईटी तकनीक का बेहतरीन तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे इस योजना को सही प्रकार फलीभूत किया जा सके। एक एप्लीकेशन पर ई-कनेक्शन के माध्यम से लोगों को संयोजन दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अभी 20 दिन से ही देश की कुछ नामी कंपनियों के साथ संबद्धता करके इस योजना के तहत मीटर लगाने और कनेक्शन दिए जाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस योजना में तीन यूनिट अपने-अपने तरीके से काम कर रहीं हैं। एक मानीटरिंग यूनिट, दूसरी कर्मचारी उपलब्ध कराने वाली यूनिट और तीसरी साइट वर्क यूनिट काम करेगी। उन्होंने बताया कि सहारनपुर में दिसंबर तक 1.60 लाख कनेक्शन दिए जाने हैं।
इससे पूर्व मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर के एसडीओ स्तर तक के अधिकारियों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें सौभाग्य योजना में आ रही दिक्कतों का समाधान किया गया और तकनीकी जानकारी दी गई।
इस मौके पर सौभाग्य योजना के मुख्य अभियंता विराट बंसल, मुख्य अभियंता सहारनपुर जीसी झा, मुख्य अभियंता मेरठ एसबी यादव, अधीक्षण अभियंता ग्रामीण वीके शर्मा, रविंद्र कुमार गुप्ता, शामली के एसई सुनील कपूर, बागपत रामवीर सिंह, मुजफ्फरनगर के दीपक अग्रवाल, एके आत्रेय, मेरठ से एके सिंह, अधिशासी अभियंता देशराज सिंह, बड़ौत से गोपाल सिंह, राजीव सिंह, अनिल अरोड़ा मौजूद रहे।
---------------
-- घोटाले की जांच कर रहे हैं तकनीकी निदेशक
सहारनपुर। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक आशुतोष निरंजन ने कहा कि देवबंद एवं जिले के कुछ क्षेत्रों में किसानों को नलकूप के कनेक्शन देने के नाम पर गड़बड़ी का मामला सामने आया है। जिसकी जांच के लिए विद्युत निगम के तकनीकी निदेशक की अध्यक्षता में कमेटी जांच कर रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-------------
-- प्रीपेड मीटर देकर रोकी जाएगी चोरी
सहारनपुर। विद्युत निगम के एमडी आशुतोष निरंजन ने कहा है कि शहर में किराएदारों अथवा बार-बार शहर बदलने वाले लोगों के लिए प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं। इससे बिजली की चोरी भी रुकेगी और बिजली का भुगतान भी हो जाएगा। लोगों को कनेक्शन देने में भी आसानी रहेगी।
---------
-- बिजली चोरी हर हाल में रोकी जाएगी
एमडी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि विद्युत निगम कंपनी एक्ट के तहत काम कर रहा है। विद्युत निगम एक कंपनी है। इसलिए बिजली चोरी हर हाल में रोकी जाएगी। कर्मचारियों को जिस समय भी बिजली चोरी का पता चलेगा उसी समय छापा डाला जाएगा, चाहे आधी रात हो, या फिर सुबह के चार बजे हों। उन्होंने जर्जर तारों के सवाल के जवाब में कहा कि दीनदयाल योजना के तहत लगातार तारों को बदलने का प्रयास किया जा रहा है।