{"_id":"5ae227484f1c1b9e098b6c26","slug":"151524770632-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डरने वाला नहीं बहुजन समाज: सावित्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डरने वाला नहीं बहुजन समाज: सावित्री
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डरने वाला नहीं बहुजन समाज: सावित्री
सहारनपुर। बहराइच सांसद सावित्री बाई फुले ने कहा कि बहुजन समाज को प्रताड़ित किया जा रहा है। दो अप्रैल को एससीएसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में बहुजन समाज के लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जताया। मगर, पुलिस-प्रशासन ने निर्दोष लोगों के खिलाफ ही केस दर्ज कर लिए। बहुजन समाज डरने वाला नहीं है।
बृहस्पतिवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भाजपा सांसद सावित्री बाई फुुले सहारनपुर आई थी। बौद्घ विहार में अमर उजाला से बातचीत के दौरान सांसद सावित्री बाई फूले ने कहा कि हर वर्ष दो अप्रैल को शहीदी दिवस मनाया जाएगा। बहुजन समाज पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि दो अप्रैल को बहुजन समाज के जो लोग शहीद हुए हैं, उनके परिवार के सदस्यों को नौकरी और मुआवजा दिया जाए। एससीएसटी एक्ट में संशोधन के लिए रिट दायर करने वाले के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दायर होना चाहिए। आज प्रदेश भर में संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेड़कर की प्रतिमाओं को खंडित किया जा रहा है। सरकारी तंत्र आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए प्रतिमाओं को सिर्फ सही कराकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर लेता है। आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो तो भविष्य में ऐसी घटनाएं नहीं होंगी।
चंद्रशेखर पर लगी रासुका हटाई जाए
सहारनपुर। सांसद सावित्री बाई फुले ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर पर लगी रासुका हटाई जाए। कोर्ट चंद्रशेखर को सभी मामलों में जमानत दे चुुकी है। रासुका लगाए जाने से साफ पता लगता है कि बहुजन समाज को डराने का काम किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। न्यायालय से बढ़कर कोई नहीं है।