{"_id":"5a43eb0a4f1c1b5c0c8b56f6","slug":"151514400522-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिकाध्यक्ष ने सभी वार्डों में दिए सफाई अभियान के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिकाध्यक्ष ने सभी वार्डों में दिए सफाई अभियान के आदेश
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिकाध्यक्ष ने सभी वार्डों में दिए सफाई अभियान के आदेश
देवबंद (सहारनपुर)। नगरपालिका के चेयरमैन जियाउद्दीन अंसारी ने सफाई कर्मियों को सभी वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाने के आदेश दिए हैं।
चेयरमैन के आदेश के अनुपालन में वार्ड-17 में सभासद मो. वाजिद और जमालुद्दीन की देखरेख में सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत 50 कर्मचारियों का एक दल बनाकर पूरे वार्ड की सफाई कराई गई। जमालुद्दीन ने नगरवासियों से सफाई अभियान में सहयोग देने का आह्वान किया। इस मौके पर सत्येंद्र सिंह, महमूद चौधरी, गुलफाम त्यागी, सुभान अंसारी, इकबाल सलमानी, खतीब खान, मोहसिन खां, माजिद अंसारी, आरिफ आदि रहे।
तलहेड़ी खुर्द में 80 स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य की जांच
देवबंद। अर्श वेलफेयर सोसाइटी द्वारा तलहेड़ी खुर्द स्थित प्राथमिक विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 80 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। बच्चों के खून की जांच कर उनका ब्लड ग्रुप भी बताया गया। संस्था अध्यक्ष असद और डा. नवाब ने बताया कि यदि सरकार सहयोग करें तो वह क्षेत्र में अंग्रेजी स्कूल व अस्पताल खोल देगी। जिसमें गरीब व पिछड़े वर्ग के बच्चों को अच्छी शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सके। इस मौके पर डा. वारिस, फिरोज आदि मौजूद रहे।