{"_id":"66aabd0c3073e89e5e0e6238","slug":"15-villages-lost-electricity-for-five-hours-due-to-machine-failure-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-128523-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मशीन खराब होने से पांच घंटे गुल रही 15 गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मशीन खराब होने से पांच घंटे गुल रही 15 गांवों की बिजली
Thu, 01 Aug 2024 04:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 01 Aug 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
बड़गांव। इनकमिंग मशीन फुंकने से 15 गांवों की बिजली आपूर्ति करीब पांच घंटे बंद रही। रामपुर मनिहारन मार्ग पर 33 केवी विद्युत उपकेंद्र में बुधवार सुबह इनकमिंग मशीन की फिंगर में आग लग गई। इससे क्षेत्र के दल्हेड़ी, बड़गांव, झबीरन, महेशपुर, शब्बीरपुर, चंदपुर, सहजी, सांवतखेड़ी, खुदाबक्सपुर माजरा, बड़ूली, कातला, मोहम्मदपुर गाड़ा, रेड़ा, सिरसली कलां व खुर्द सहित 15 गांवों की बिजली आपूर्ति सुबह साढ़े दस बजे बाधित हो गई। इससे क्षेत्र में ग्रामीणों को भीषण गर्मी में दिक्कतों को सामना करना पड़ा। विभागीय कर्मचारियों ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। इसके बाद कर्मचारियों ने मरम्मत का काम शुरू किया। तीन बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।जेई मुकेश कुमार ने बताया कि इनकमिंग मशीन को ठीक कराकर बिजली आपूर्ति सुचारु करा दी गई है।
विज्ञापन