{"_id":"5c3cdbd7bdec22734b4bc907","slug":"141547492311-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून कॉलेज डकैती के आरोपी हो सकते हैं सीतापुर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून कॉलेज डकैती के आरोपी हो सकते हैं सीतापुर में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के सुंदरपुर स्थित दून कॉलेज के आवासीय परिसर में 29 दिसंबर की रात को हुई डकैती के मामले में पुलिस को अभी तक कोई ठोस सुराग तो नहीं मिल पाए हैं। लेकिन डकैती के दौरान लूटे गए मोबाइल फोन एवं एक अन्य संदिग्ध फोन की लोकेशन मिलना बताया जा रहा है। लूटे गए मोबाइल फोन की लोकेशन सीतापुर बताई जा रही है, जबकि एक संदिग्ध मोबाइल फोन की लोकेशन पुलिस को मुरादाबाद की ओर मिल रही है। पुलिस ने दोनों स्थानों के लिए पुलिस की दो टीमों को भेज दिया गया है। पुलिस को आशंका है कि डकैती में शामिल लोग मुरादाबाद और सीतापुर के हैं। जो लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे हैं।
इससे पहले भी बिजनौर, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद में संदिग्ध फोन नंबर की लोकेशन मिलने पर टीमें भेजी गईं थीं, लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग सका था। पुलिस को उम्मीद है कि सीतापुर से बदमाशों के बारे में कुछ सबूत हाथ आ सकते हैं, जिससे डकैती का खुलासा शीघ्र होने की संभावना जताई जा रही है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक (देहात) विद्यासागर मिश्र का कहना है कि पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, अभी भी कई जगह टीम भेजी गई हैं। उम्मीद है शीघ्र ही वारदात का खुलासा हो जाएगा।