फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ठगबंधन बताने वाली भाजपा का करना है सूपड़ा साफ

ठगबंधन बताने वाली भाजपा का करना है सूपड़ा साफ

Mon, 14 Jan 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
ठगबंधन बताने वाली भाजपा का करना है सूपड़ा साफ
नानौता (सहारनपुर)। सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन ने कहा कि सपा बसपा के गठबंधन को सफल बनाने के लिए दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को कंधे से कंधा मिलाकर व भेदभाव भुलाकर ईमानदारी से गठबंधन के धर्म को निभाना है। आगामी लोक सभा चुनाव में गठबंधन को ठगबंधन बताने वाली भाजपा का सूपड़ा साफ होगा।
विज्ञापन

रविवार को नगर के सहारनपुर रोड स्थित चौधरी अब्बास प्रधान के धर्मकांटे पर आयोजित सपा-बसपा की बैठक को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन ने कहा कि जहां सपा-बसपा के गठबंधन से दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के चेहरे खिले हैं वहीं उनमें भारी उत्साह है। बैठक में बसपा भाईचारा कैराना प्रभारी जगपाल सिंह ने कहा कि भाजपा ने देश की जनता को भड़काकर अराजकता का माहौल पैदा कर रखा है। इस दौरान विश्वास प्रधान, बसपा नेता नरेन्द्र ओलरी, जितेन्द्र कुमार, शमशेर खान, सभासद हाजी अब्बास चौधरी , गुलफाम राव सभासद, पुनीत चौधरी, सुरेंद्र प्रताप राणा, मजहर खान, हकीम नईम गुर्जर, मनोज पांचाल, पूर्व प्रधान नईम खान, बाबा उदयवीर, गुल मोहम्मद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed