फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सावन की बौछारों के बीच तेजी से उठ रहे कांवड़ियों के कदम

सावन की बौछारों के बीच तेजी से उठ रहे कांवड़ियों के कदम

Tue, 07 Aug 2018 12:24 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
सावन की बौछारों के बीच तेजी से उठ रहे कांवड़ियों के कदम
सरसावा (सहारनपुर)। सावन में झूम कर बरस रहे बादलों के बीच शिवभक्त कांवड़ियों के कदम तेजी से गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। इंद्रदेव भी भोले के भक्तों पर अपनी कृपा बरसा रहे है।
विज्ञापन

कई सालों से सावन माह में लगभग सूखा ही चला जाता था, लेकिन इस साल सावन में जमकर बरसात हो रही है। जो शिवभक्तों को गर्मी की तपिश से निजात दिला रही है। रविवार को प्रदेश सरकार में आयुष मंत्री डा. धर्म सिंह सैनी ने अंबाला रोड स्थित साईं धर्म कांटे पर कांवड़ शिविर का उद्घाटन किया। इससे पूर्व आयुष मंत्री ने पूजा पाठ में भाग लिया तथा हवन में पूर्णाहुति दी। इस मौके पर चरण सिंह सैनी, धर्मेंद्र सैनी आदि ने कावंड़ियों की सेवा भी की तथा अपने हाथों शिवभक्तों की पैरों की मालिश की।
विज्ञापन

सोमवार को अंबाला रोड पर डीसी जैन कालेज के सामने नगर पालिका परिषद ने कांवड़ शिविर लगाया। जिसका उद्घाटन एसडीएम नकुड़ युगराज सिंह तथा पालिकाध्यक्ष बिजेंद्र मोगा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर ईओ राजीव कुमार, सभासद, अनुज कांबोज, संजय शर्मा, राकेश साहनी आदि के अलावा पालिका के सभी कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका के कांवड़ शिविर में भोले के भक्तो को प्रसाद के रूप में व्यंजन परोसे जा रहे हैं। जिसमें नाश्ते में पकौड़े, हलवा, पोहा, चाय शामिल है, वहीं दोपहर के भोजन में पारंपरिक भोजन के अलावा नान, तंदूरी रोटी, दाल मखनी आदि भी बनाये जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed