{"_id":"5b68996e4f1c1ba33e8b573d","slug":"141533581678-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज जाने को घर से निकला छात्र संदिग्ध परिस्थिति में लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज जाने को घर से निकला छात्र संदिग्ध परिस्थिति में लापता
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज जाने के लिए घर से निकला छात्र संदिग्ध परिस्थिति में लापता
देवबंद (सहारनपुर)। कॉलेज जाने के लिए घर से निकला नौवीं कक्षा का एक छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। छात्र के परिजनों ने सोमवार को पुलिस को तहरीर देकर उसकी सकुशल बरामदगी की मांग की है।
नागल के गांव भरतपुर निवासी नरेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र विवेक तलहेड़ी बुजुर्ग स्थित भारतीय इंटर कॉलेज में नौवीं कक्षा का छात्र है। सोमवार को वह घर से साइकिल द्वारा स्कूल गया था। परंतु दोपहर तक वह घर नहीं लौटा। जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद कोतवाली में उसके लापता होने की सूचना दी गई। पुलिस को विवेक की साइकिल तलहेडी बस स्टेंड से बरामद हुई है। कोतवाल उमेश कुमार रोरिया ने बताया कि लापता छात्र की सुरागकशी को पुलिस की टीम लगाई गई है। गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई।