फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   खुले में शौच मुक्त गांव बनने से ग्रामीण स्तर पर दिखने लगा बदलाव

खुले में शौच मुक्त गांव बनने से ग्रामीण स्तर पर दिखने लगा बदलाव

Fri, 23 Feb 2018 12:49 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खुले में शौच मुक्त गांव बनने से ग्रामीण स्तर पर दिखने लगा बदलाव
सहारनपुर। मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन ने कहा कि खुले में शौच मुक्त गांव बनने से ग्रामीण स्तर पर बहुत बदलाव दिखने लगा है। खुुले में शौच से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूकता लाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

अंबाला रोड स्थित एक सभागार में स्वच्छ भारत अभियान की कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि खुले में शौच मुक्त ग्राम बनाने के लिए शौचालय बनाने से ही काम पूरा नहीं होता है। इसके लिए निरंतर ग्रामीणों को शौचालय के उपयोग और साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जाना भी आवश्यक है। इस अभियान को सफल बनाना हम सभी का कर्तव्य है। कूड़े करकट का उचित प्रबंध करते हुए स्वच्छता के सातों आयाम के लिए जन आंदोलन की जरूरत है। तभी हम अपने लक्ष्य में कामयाब हो सकते हैं। उपनिदेशक क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय देहरादून कुमारी नेहा ने कहा कि एक अच्छे राष्ट्र के निर्माण में हम सभी को मिलकर एक आदर्श नागरिक के दायित्वों का निर्वहन करना है। उन्होंने सामाजिक बुराईयों और गंदगी को दूर करने का आह्वान किया। जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने आह्वान किया कि स्वच्छता के स्तर को बनाये रखने के लिए प्रयत्नशील रहे। जिले में अब तक 2.25 लाख शौचालय का निर्माण हो चुका है 1.10 लाख शौचालय और बनाए जाने हैं। जून 2018 तक जिले को ओडीएफ घोषित कर दिया जाएगा। जिला स्वच्छता अभियान समन्वय देव भास्कर पांडेय और सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्साधिकारी ओपी सिंह ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed