फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हरिओम बना जेल का सबसे तेज धावक

हरिओम बना जेल का सबसे तेज धावक

Thu, 28 Dec 2017 11:54 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
हरिओम बना जेल का सबसे तेज धावक
हरिओम बना जेल का सबसे तेज धावक
विज्ञापन

सहारनपुर। जिला कारागार में चल रही ओलंपियाड-2017 प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले हुए। प्रतियोगिताओं में हरिओम जेल का सबसे तेज धावक बना। बोरा रेस भी हरिओम ने ही जीती। जबकि चम्मच रेस में सुमित ने बाजी मारी।
जिला कारागार में बृहस्पतिवार को ओलंपियाड-2017 प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़, बोरा दौड़, चम्मच दौड़ का आयोजन किया गया। 100 मीटर दौड़ में बैरक नंबर 3 के हरिओम ने प्रथम, बैरक 8 के हरी ने द्वितीय तथा बैरक 3 के सोमवीर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

चम्मच दौड़ में बैरक नंबर 8 के सुमित ने प्रथम, बैरक नंबर 9 के अनिल द्वितीय तथा बैरक नंबर 3 के रोहतास तृतीय रहे। बोरा रेेस में बैरक नंबर 3 के हरिओम ने प्रथम, बैरक नंबर 2 के गोल्डी ने द्वितीय तथा बैरक नंबर 3 के खुशतर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बृहस्पतिवार को कैरम, कबड्डी, शतरंज, वॉलीबाल, रस्साकशी के फाइनल मुकाबले खेले गए। कैरम का फाइनल मुकाबला बैरक नंबर 6 के बंदी नवाब तथा बैरक नंबर 1 के बंदी असगर के बीच खेला गया। जिसमें नवाब ने असगर को 30-0 से हराकर मुकाबला जीत लिया।
वॉलीबाल का फाइनल मुकाबला बैरक नंबर 8 और बैरक नंबर 1 के बीच खेला गया। जिसमें बैरक नंबर 8 की टीम ने बैरक नंबर 1 की टीम को 21-19, 21-13 से हराकर मैच अपने नाम कर लिया।
शतरंज का फाइनल मुकाबला बैरक नंबर 1 के रवि और बैरक नंबर 8 के शनि के बीच खेला गया। जिसमें रवि ने शनि को कड़े संघर्ष के बाद मात दी।
कबड्डी का फाइनल मैच बैरक नंबर एक एवं दो के कप्तान नीरपाल तथा बैरक नंबर 3 एवं 4 के कप्तान खुश्तर के नेतृत्व में खेला गया। दोनों टीमों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। मैच में नीरपाल की टीम ने खश्तर की टीम को कड़े संघर्ष के बाद हराने में सफलता हासिल की।

जबकि रस्साकशी का फाइनल बैरक नंबर 8 एवं बैरक नंबर 2 की टीम के बीच खेला जाएगा। यह मैच शुक्रवार को दोपहर लगभग दो बजे खेला जाएगा।
जिला कारागार अधीक्षक डाक्टर वीरेश राज शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन 29 दिसंबर को होगा। जिसमें मंडलायुक्त द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed