{"_id":"598371f74f1c1bd4638b479c","slug":"141501786615-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भय, तनाव और आरामतलबी से होती है डायबिटीज- भारत भूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भय, तनाव और आरामतलबी से होती है डायबिटीज- भारत भूषण
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। दवा और इंसुलिन इंसान की जान बचा कर डायबिटीज के खतरों को टाल सकता है मगर यह मधुमेह का इलाज नहीं है। मधुमेह का असली इलाज खुद को भय, तनाव और चिंता से दूर रखकर मेहनतकश बनाना है। मधुमेह पर आयोजित कार्यशाला में पद्मश्री भारत भूषण ने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा, बढ़ती आराम तलबी, स्वाद की कमजोरी में बढ़ता फास्ट फूड का प्रचलन, कंपटीशन की चिंता ने बच्चों को भी डाइबिटीज की चपेट में ले लिया है। इसका एकमात्र इलाज जीवन शैली में बदलाव लाना, नियमित ध्यान, प्रतिदिन पसीना लाने वाले शारीरिक श्रम और कुछ समय शांत मन से प्रकृति में सैर करना है।
बेरी बाग स्थित मोक्षायतन योग संस्थान और सीसीआरवाई एन द्वारा आयोजित मधुमेह जागृति कार्यशाला में पद्मश्री भारत भूषण ने कहा कि योगाभ्यास के साथ उड्डियान बंध, अग्निसार और भारत योग की विरेचन क्रिया के अलावा मृणाल कोण, मत्स्येन्द्र, पश्चिमोत्तन, कूर्म, मंडूक आसान मधुमेह को नियंत्रित रखने और पैंक्रियाज को फिर से इंसुलिन बनाने के लिए सक्रिय करने की सामर्थ्य रखते हैं। कार्यशाला में वरिष्ठ फिजीशियन डा. अशोक गुप्ता ने कहा कि बच्चों में मधुमेह की घटनाओं की वजह वंशानुक्रम, असंयत आहार, तनाव और मेहनत से जी चुराना है। पद्मश्री भारत भूषण ने कहा कि सहारनपुर योग का शहर है। ऐसे में कम से कम यहां लोग पूरी तरह योगयुक्त होकर मधुमेह मुक्त हों। उन्होंने गांधी जयंती पर जिले भर में अलग-अलग मधुमेह और हृदयरोग निवारक योग शिविर लगाने की घोषणा की। मोक्षायतन के अधिष्ठाता नंदकिशोर शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।