{"_id":"5978eaae4f1c1be33e8b4732","slug":"141501096622-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीज मिलन कार्यक्रम में झूमी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीज मिलन कार्यक्रम में झूमी महिलाएं
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीज मिलन कार्यक्रम में झूमी महिलाएं
सहारनपुर। वैश्य अग्रवाल सभा समन्वय समिति की ओर से तीज मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में महिला जिलाध्यक्ष संगीता गोयल और कुसुम अग्रवाल ने सभी महिला संस्थाओं की भागीदारी कराई। समिति के संरक्षक योगेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, रवि सिंघल, अनिल अग्रवाल, निलेश गुप्ता, अशोक अग्रवाल, श्रावण गर्ग, वैभव गुप्ता आदि ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित किया। जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने अगले दो वर्ष के लिए महिला जिलाध्यक्ष के पद पर संगीता गोयल और नगर अध्यक्ष के पद पर कुसुम अग्रवाल को मनोनित करते हुए स्वागत किया। पूजन गर्ग ने दोनों महिला पदाधिकारियों संगीता गोयल और कुसुम अग्रवाल को दोबारा चुने जाने की बधाई देते हुए स्वागत किया। समिति के संरक्षक योगेश गुप्ता ने महिला समितियों का उत्साहवर्धन किया। जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने सभी महिला समितियों के पदाधिकारी महिलाओं का स्वागत करते हुए कहा कि आगे भी इसी तरह बढ़ चढ़कर वैश्य समाज की महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने का कार्य कर समाज को गौरवान्वित करे। महिलाओं ने तीज गीत और अन्य मनमोहक प्रस्तुतियां दी। तंबोला, लोकगीत आदि में भी उम्दा प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर मिथलेश अग्रवाल, रंजना, मंजू मित्तल, नितुल सिंघल, रजनी गुप्ता, सुनम गर्ग, स्वाति, नीलम मित्तल, लता मित्तल, रीता मत्तिल, ममता सिंघल, श्वेता बंसल, अंजली कंसल, विदुषी, कुमकुम, अमिता गुप्ता, मधुर गर्ग आदि मौजूद रहे।