{"_id":"613a48208ebc3ea75c6544ac","slug":"14-lakhs-seized-by-fraud-report-filed-saharanpur-news-mrt5555024128","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी कर हड़पे 14 लाख रुपये, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी कर हड़पे 14 लाख रुपये, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर के माधो नगर में रहने वाली महिला से पड़ोसी दंपती ने 14 लाख रुपये हड़प लिए। कई बार मांगने पर रुपये वापस नहीं किए। पीड़िता ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया, जिसके बाद पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक षड़यंत्र और अमानत में खयानत के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
माधोनगर निवासी सुमन ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर कहा था कि उनके पड़ोसी मंजू माहेश्वरी व उसके पति अशोक 15 दिसंबर 2020 को उनके घर आए और 15 लाख रुपये उधार मांगे। मंजू ने सुमन से कहा कि वह अपना मकान बेचने की सोच रहे हैं यदि पैसों का इंतजाम नहीं हुआ तो वह मकान बेचकर रकम अदा कर देंगे। अपने मकान की कीमत 60 लाख बताते हुए उन्होंने सुमन को 55 लाख में देने का प्रस्ताव रखा। जिस पर सुमन ने घर पर रखे 14 लाख रुपये मंजू व उसके पति को सौंप दिए। उसके बाद इन्होंने रुपये नहीं लौटाए और ना ही बाकी पैसा लेकर मकान का बैनामा कराया। सुमन ने अदालत से रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय ने नगर कोतवाली पुलिस से रिपोर्ट तलब की और उसके बाद रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। कोतवाली नगर पुलिस ने मंजू और उसके पति अशोक के खिलाफ धोखाधड़ी और रुपये हड़पने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।