फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   14 agricultural graduate youth of the district will start Agri Junction

जिले के 14 कृषि स्नातक युवा शुरू करेंगे एग्री जंक्शन

Sat, 04 Sep 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
14 agricultural graduate youth of the district will start Agri Junction
आजाद सिंह - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कृषि स्नातकों को स्वरोजगार देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने एग्री जक्शन ( वन स्टाप शॉप ) योजना शुरू की है। इसके तहत कृषि स्नातक युवा एक ही छत के नीचे खाद, बीज उर्वरक, कीटनाशक और कृषि उपकरणों की बिक्री कर सकेंगे। इसके तहत जिले से 14 युवाओं का चयन किया गया है।
विज्ञापन

किसानों को खेती संबंधी सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर मुहैया कराने के लिए कृषि विभाग ने एग्री जंक्शन योजना शुरू की है। इसके तहत कृषि स्नातक युवाओं का चयन किया गया है। इस योजना में एग्री जंक्शन खोलने के लिए चयनित युवाओं को साढे तीन लाख रुपये तक के बैंक लोन पर तीन वर्ष तक पांच प्रतिशत ब्याज अनुदान दिया जाएगा। इसके साथ कीटनाशकों, बीज एवं उर्वरकों की बिक्री के लिए लाइसेंस भी निशुल्क दिया जाएगा। इनको एग्री जंक्शन खोलने के पहले वर्ष एक हजार रुपये प्रति माह दुकान का किराया भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

उच्च गुणवत्तायुक्त बीज, कीटनाशक मिलेंगे
कृषि स्नातक युवाओं द्वारा खोले जाने वाले एग्री जंक्शन में किसानों को उच्च गुणवत्तायुक्त बीज, उर्वरक और कीटनाशक उपलब्ध कराए जाएंगे। एग्री जंक्शन पर वर्मी कंपोस्ट, जैव उर्वरक, कीटनाशक, सूक्ष्म पोषक तत्व आदि की व्यवस्था रहेगी, साथ ही लघु कृषि यंत्र किसानों को किराए पर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। कृषि स्नातक युवा किसानों को खेती की नवीनतम तकनीकी, मृदा स्वास्थ्य और फसल चक्र आदि के बारे में जानकारी भी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारी बोले
गांव बडूली में एग्री जंक्शन चलाने वाले युवा सुमित कुमार ने बताया कि उनका कारोबार बढ़िया चल रहा है। यह स्वरोजगार का अच्छा साधन साबित हो रहा है। वार्षिक कारोबार 30 से 40 लाख रुपये तक हो जाता है। उर्वरक, कीटनाशक, बीज और कृषि यंत्र एग्री जंक्शन पर उपलब्ध हैं।
गांव फंदपुरी में एग्री जंक्शन चलाने वाले आजाद सिंह का कहना है कि सरकार की इस योजना से उन्हें स्वरोजगार प्राप्त हुआ है। एग्री जंक्शन का वार्षिक कारोबार इस बार एक करोड़ रुपये तक होने की संभावना है। किसानों के लिए सभी प्रकार के उर्वरक, कीटनाशक, बीज और कृषि यंत्र हमेशा उपलब्ध रहते हैं।

इस बार 14 युवाओं का चयन एग्री जंक्शन योजना के लिए किया गया है। इनमें से कई को बैंक से ऋण भी प्राप्त हो चुका है। अन्य बैंक से ऋण लेने की प्रक्रिया में हैं। एग्री जंक्शन से न सिर्फ कृषि स्नातक युवाओं को स्वरोजगार मिल रहा है बल्कि किसान भी इनसे खेती संबंधी नई जानकारियां प्राप्त कर रहे हैं। --- डॉक्टर राकेश कुमार, उप निदेशक कृषि।

सुमित कुमार

सुमित कुमार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed