{"_id":"5c38e16cbdec22738563cc42","slug":"131547231596-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरवरी माह में सहारनपुर में बड़ी रैली करेगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरवरी माह में सहारनपुर में बड़ी रैली करेगी कांग्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। गुलामनबी आजाद और राजबब्बर ने शुक्रवार को दिल्ली में सहारनपुर मंडल के नेताओं के साथ बैठक की। 2019 के लोक सभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में कुल 11 रैलियां करने की बात कही। सहारनपुर में फरवरी माह में बड़ी रैली करने की बात कहते हुए तैयारियों में जुटने को कहा। खास बात यह रही कि बैठक में गठबंधन को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई।
बैठक में शामिल रहे कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष जावेद साबरी ने बताया कि बैठक में गुलामनबी आजाद और राजबब्बर ने तीनों जिलों के पदाधिकारियों से लोगों के बीच कांग्रेस को लेकर माहौल के बारे में पूछा। गुलामनबी आजाद ने कहा कि लोक सभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में कुल 11 रैलियां की जाएंगी। पहली रैली लखनऊ में जल्द होगी। सहारनपुर में फरवरी के मध्य में एक बड़ी रैली होगी, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं। बैठक में गठबंधन पर कोई चर्चा नहीं हुई। बैठक में सहारनपुर से प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इमरान मसूद, जिलाध्यक्ष शशी वालिया, विधायक नरेश सैनी, विधायक मसूद अख्तर, मुकेश चौधरी, हाजी बहार अहमद, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, अशोक सैनी, गुलफाम अंसारी, अरविंद पालीवाल, इमरान कुरैशी समेत कई नेता शामिल रहे। शामली से पंकज मलिक, मुजफ्फनरगर से शईदुज्जमा, अय्यूब जंग आदि शामिल रहे।