फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   समय से शुगर मिल ना चली तो सीजन में किसानों को होगी परेशानी

समय से शुगर मिल ना चली तो सीजन में किसानों को होगी परेशानी

Wed, 05 Sep 2018 12:05 AM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
समय से शुगर मिल ना चली तो सीजन में किसानों को होगी परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सहारनपुर। जनपद में गन्ने के क्षेत्रफल में हुई करीब 10 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के चलते गन्ना विभाग शुगर मिलों का संचालन 15 अक्टूबर से शुरू कराने की कवायद में जुटा हुआ है। यदि मिलों द्वारा पेराई सत्र शुरू करने में देरी हुई तो इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पडे़गा। क्योंकि इससे न सिर्फ गेहूं की अगेती बुआई प्रभावित होगी बल्कि सीजन भी अप्रैल, मई तक जाने की संभावना है। पिछले कई वर्षों तक जनपद की शुगर मिलें गन्ने की कमी से जूझती रहीं है। जबकि गत वर्ष जिले में हुई गन्ने की बंपर पैदावार के चलते सभी मिलों को भरपूर गन्ना मिला।

इस बार भी जनपद में न सिर्फ गन्ने का रकबा करीब 10 फीसदी बढ़ा है बल्कि फसल भी अच्छी है। जनपद में गत सीजन में जहां 91984 हेक्टेयर गन्ना क्षेत्रफल था, वहीं इस बार गन्ने का रकबा बढ़कर 101292 हेक्टेयर हो गया है। गत सीजन में शुगर मिलों को करीब 480 लाख क्विंटल से अधिक गन्ना पेराई के लिए उपलब्ध हुआ। इसके चलते कई मिलों का पेेराई सत्र अप्रैल तक गया। बहुत वर्षों बाद गन्ना पर्चियों के लिए मारामारी भी रही। जिले के अधिकांश किसान गन्ने की पेड़ी की कटाई के बाद गेहूं की बुआई करते हैं। यदि मिलों के चलने में देरी होती है तो उसका असर गेहूं की बुआई पर पड़ना लाजिमी है। हालांकि जिले की दो शुगर मिले अपने पेराई क्षमता को बढ़ाने का दावा कर रही हैं। फिर भी गन्ना क्षेत्रफल ओर उत्पादकता में बढ़ोत्तरी को देखते हुए माना जा रहा है कि शुगर मिलों से लेकर किसानों तक के लिए आगामी गन्ना पेराई सत्र टाइट रहेगा। जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि जिले की अधिकांश शुगर मिले अक्टूबर में चल जाएंगी। क्योंकि इस बार गन्ने का क्षेत्रफल ओर फसल अच्छी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed