फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मंडलीय फुटबाल टीम के खिलाड़ी चयनित

मंडलीय फुटबाल टीम के खिलाड़ी चयनित

Wed, 11 Jul 2018 12:53 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
मंडलीय फुटबाल टीम के खिलाड़ी चयनित
मंडलीय फुटबाल टीम के खिलाड़ी चयनित
विज्ञापन

सहारनपुर। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए मंडलीय सब जूनियर फुटबाल टीम का गठन कर लिया गया है। मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए मंडलीय ट्रायल में तीनों जनपदों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता 15 से 22 जुलाई तक बरेली में होनी है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली मंडलीय टीम के लिए मंगलवार को स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल कराया गया। इसमें सहारनपुर के साथ ही मुजफ्फरनगर और शामली के भी खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कड़ी स्पर्धा के बीच समीर, देव कश्यप, परिजात कपिल, हसन खान, लविश कुमार, वैभव सिंह, अभिनव सिंह, कल्पतरू गौड़, कार्तिक पंवार, अंकित सिंह राठौर, शायान खान, पार्थ गुलाटी, रुद्राक्ष शर्मा, श्रेष्ठ, खुर्रम खान, संस्कार अपना चयन कराने में सफल रहे।
विज्ञापन

अंशुमान और अनम अग्रवाल को सुरक्षित रखा गया है। चयनकर्ताओं में फुटबाल संघ सचिव अब्दुल अहद, संयुक्त सचिव रंजीव सैनी, उप क्रीड़ा अधिकारी पुष्कर सिंह, सीनियर खिलाड़ी ब्रिजेश आर्य, समीर खान और तनवीर अहमद रहे। इस मौके पर लाल धर्मेंद्र प्रताप, सचिन चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed